फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bank employee shot by youths on a motorcycle while heading home with his sister

देहरादून: बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी

Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
सार

सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ अपने स्कूटर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनके स्कूटर के सामने एक बाइक आकर रुकी तो सत्यम ने स्कूटर रोक लिया। इससे पहले कि सत्यम और उनकी बहन कुछ समझ पाते बाइक सवारों में से एक ने गोली चला दी।

विज्ञापन
Dehradun Bank employee shot by youths on a motorcycle while heading home with his sister
देहरादून में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चचेरी बहन के साथ पटेलनगर से घर बड़ोवाला जा रहे निजी बैंक कर्मी को मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। डीएसपी चौक निवासी घायल युवक सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली सत्यम के पेट से छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस को विवाद के बारे में पता नहीं चल सका था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।

विज्ञापन


घटना रात करीब आठ बजे की है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सत्यम पटेलनगर क्षेत्र में उज्जीवन बैंक में काम करते हैं। वह अपनी चचेरी बहन के साथ अपने स्कूटर से डीएसपी चौक अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बड़ोवाला में उनके स्कूटर के सामने एक बाइक आकर रुकी तो सत्यम ने स्कूटर रोक लिया। इससे पहले कि सत्यम और उनकी बहन कुछ समझ पाते बाइक सवारों में से एक ने गोली चला दी। गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव; क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश लाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल सका था। सीओ सदर ने बताया कि घटना के संबंध में सत्यम की बहन से जानकारी ली जा रही है। उसने अभी तक किसी विवाद के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह मामला किसी पुरानी रंजिश का भी हो सकता है। इसके अलावा कई और पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, सत्यम की हालत चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं।

20 अगस्त को भी लगी थी एक युवक को गोली

पटेलनगर क्षेत्र में गत 17 दिन में गोली चलने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 20 अगस्त को पटेलनगर क्षेत्र में ही कुछ युवकों ने आपस में झगड़ा किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे युवकों का पीछा किया तो उन्होंने शिमला बाईपास तिराहे पर युवकों पर गोली चला दी। गोली एक युवक को लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed