फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: माही ने नैनीताल में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, साथ में उठाया वर्ल्ड कप के रोमांच का लुत्फ

Sun, 19 Nov 2023 04:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Nov 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni celebrated wife Sakshi birthday Today in Nainital with enjoy World Cup 2023 Finals
पत्नी साक्षी के साथ धोनी - फोटो : अमर उजाला

भारत को क्रिकेट के हर फॉर्मेट सहित 2011 के वर्ल्ड कप में 28 वर्ष के बाद विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी उर्फ माही इस बार क्रिकेट की चमक दमक भरी दुनिया से दूर अपने नाम के अनुरूप कूल कूल माहौल में नैनीताल में वर्ल्ड कप देख रहे हैं। 



यह भी खास बात है कि आज 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। वह पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ ही वर्ल्ड कप मैच का भी लुत्फ उठा रहे हैं।  

World Cup: मैच शुरू होते ही टीवी और मोबाइल से चिपके लोग, दुकान में फ्री चाय का ऑफर, तस्वीरों में देखें दीवानगी

हाल ही में उन्होंने बहुत भावुक होकर उस पल को याद किया था जब 2011 के फाइनल के अंतिम क्षणों में वे मैदान में थे और हजारों लोग सामूहिक रूप से इंडिया इंडिया के नारों के साथ... वंदे मातरम गा रहे थे। इस बार वे अपने चंद मित्रों के साथ यहां प्रसाद भवन में परिवार संग फाइनल का आनंद लेना चाह रहे हैं।

MS Dhoni celebrated wife Sakshi birthday Today in Nainital with enjoy World Cup 2023 Finals
साक्षी धोनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला

धोनी 2007 से 2017 तक सीमित ओवरों के प्रारूप में और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते और कप्तानी करते रहे हैं। इस दौरान और पहले भी उन्होंने हर मैच हजारों लाखों लोगों की मौजूदगी में खेला और देखा है।

MS Dhoni celebrated wife Sakshi birthday Today in Nainital with enjoy World Cup 2023 Finals
साक्षी धोनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला

भारत को घरेलू मैदान पर 2011 आईसीसी विश्व कप जीते हुए 12 साल से अधिक समय हो गया है। तब तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जीत छक्के के साथ सुनिश्चित की थी। 1983 के बाद यह भारत की दूसरी विश्व कप जीत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni celebrated wife Sakshi birthday Today in Nainital with enjoy World Cup 2023 Finals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

हाल में धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल से पहले एक भावनात्मक बयान देते हुए कहा था कि 2011 के फाइनल में सबसे अच्छा एहसास मैच की समाप्ति से 15-20 मिनट पहले ही शुरू ही गया था, जब हमें ज्यादा रनों की जरूरत नहीं थी। साझेदारी बहुत अच्छी चल रही थी। फील्ड में काफी ओस थी और पूरा स्टेडियम वंदे मातरम गाने लगा। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि शायद इस 2023 के विश्व कप में फिर वैसा ही परिदृश्य होने के आसार हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni celebrated wife Sakshi birthday Today in Nainital with enjoy World Cup 2023 Finals
धोनी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिता चुके एमएस धोनी ने हाल ही में बेंगलुरु में इस बार फिर भारत के वर्ल्ड कप जीतने के संकेत दिए थे। भारतीय टीम की जीत की संभावना पर पूछने पर धौनी ने कहा था कि यह बहुत अच्छी टीम है। इसमें बहुत अच्छा बैलेंस है, हर कोई अच्छा खेल रहा है तो सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा था कि इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed