फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: मैच शुरू होते ही टीवी से चिपके लोग, दुकान में फ्री चाय का ऑफर...फिर भारत की हार से हुए मायूस

Sun, 19 Nov 2023 10:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Nov 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2023 IND vs AUS Final Crows on shoes after match start free tea is offered in Photos
मैच देखते युवा - फोटो : अमर उजाला

आज रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में भी दीवानगी दिखी। सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी उत्साहित दिखे। मैच शुरू होते ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके नजर आए।



लेकिन रात को जब मैच खत्म हुआ तो  भारतीय टीम की हार से दर्शक मायूस हो गए। ऑस्ट्रेलिया की आधी पारी के बाद से ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लग गया था, जबकि जहां पर बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी वहां भी भीड़ अचानक से कम हो गई।

World Cup: मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ, मंदिरों में हवन, हर दिल से निकल रही बस एक ही दुआ...भारत विश्व विजेता

वहीं, देहरादून के विकासनगर में तो एक युवक ने मैच के दौरान चाय ही फ्री कर दी। बाढ़वाला तिराहे के पास अर्पण स्वीट शॉप के मलिक अर्पण की ओर से मैच के दौरान सभी ग्राहकों के लिए चाय की व्यवस्था निशुल्क की गई है।

World Cup 2023 IND vs AUS Final Crows on shoes after match start free tea is offered in Photos
मैच देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार के किशनपुर में प्रोजेक्टर लगाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने पहुंचे हैं। 
World Cup 2023 IND vs AUS Final Crows on shoes after match start free tea is offered in Photos
मोबाइल पर मैच देखते युवक - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में लोग दुकान पर एकत्रित हुए और युवकों ने मोबाइल पर मैच देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2023 IND vs AUS Final Crows on shoes after match start free tea is offered in Photos
हॉस्टल में मैच देखते युवक - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के कंडोली में भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में युवाओं ने टीवी पर मैच देखा। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की कामयाबी के लिए प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
World Cup 2023 IND vs AUS Final Crows on shoes after match start free tea is offered in Photos
देहरादून के पीवीआर में मैच देखते युवा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के सेंट्रियो मॉल के पीवीर में भी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई। इस दौरान लोगों ने पैसे देकर यहां मैच देखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed