विश्व कप 2023 के फाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। मैच शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए विशेष प्रार्थना और यज्ञ का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के कुमाऊं में पत्थरचट्टा में आनंदी मंदिर धाम में लोगों ने भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया। तो वहीं सीरगोटिया में मुस्लिम महिलाओं ने दुआ मांगी।
World Cup: मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ, मंदिरों में हवन, हर दिल से निकल रही बस एक ही दुआ...भारत विश्व विजेता
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:50 PM IST
सार
World cup ind vs aus 2023: विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह है। उत्तराखंड में भी भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन