फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूस्खलन का असर: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद झील बन गई रामगंगा, तस्वीरों में देखें

Sat, 30 Jul 2022 10:38 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jul 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2022 uttarakhand weather update: Ramganga become lake after landslide photos
रामगंगा में बनी झील - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार देर शाम से हो रही बारिश के कारण हरड़िया नाले में गट घोरगाड़ी और सुकतोली गांवों की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण लाखों मीट्रिक टन बोल्डर और मलबा रामगंगा में गिर गया है नतीजतन नदी का प्रवाह धीमा हो गया है। नदी में मलबा गिरने से रामगंगा 30 फुट गहरी 700 मीटर लंबी झील के स्वरूप में तब्दील हो गई है।



बारिश का कहर: नाले उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे बहा, 650 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोका, तस्वीरें

तल पर मलबा पटने के कारण रामगंगा हरड़िया से नीचे नाचनी फल्याटी और रिगुनिया तक दो मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध के आधे हिस्से तक मलबा भर गया है। हरड़िया वैली ब्रिज मलबे से मात्र 10 फुट ऊपर है।

Uttarakhand Weather: सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे समेत सैकड़ों सड़कें बंद

हरड़िया नया बस्ती में थल-मुनस्यारी सड़क वाहनों और राहगीरों के खतरनाक बनी हुई है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। दिल्ली-मुनस्यारी रोडवेज बस आगे नहीं जा पा रही है। चालक को बस नाचनी में ही खड़ी करनी पड़ रही है।

Monsoon 2022 uttarakhand weather update: Ramganga become lake after landslide photos
रामगंगा में बनी झील - फोटो : अमर उजाला

दर्जनों गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाले सौन पट्टी क्षेत्र में पुल की दीवार पर आई दरार एक साल बाद भी ठीक नहीं की गई है। पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चंद ने कहा कि बडारी, कांटेबोरा, बोनकोट मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Monsoon 2022 uttarakhand weather update: Ramganga become lake after landslide photos
रामगंगा बनी झील - फोटो : अमर उजाला

सड़क का मलबा और पानी बहकर केनखोला गांव में पहुंच रहा है जिससे उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और पेयजल योजना दूषित हो रही है। लोनिवि अधिकारियों से मोटर पुल की दरार आने की शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon 2022 uttarakhand weather update: Ramganga become lake after landslide photos
पुल में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

दरार आने से गांव में राशन के वाहन, एंबुलेंस सहित स्कूल वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण गोविंद सौन, दिगंबर भंडारी, नारायण भंडारी, उमेश सिंह, अनिल सौन, रविंद्र कुमार, ललित सौन ने पुल को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Monsoon 2022 uttarakhand weather update: Ramganga become lake after landslide photos
पुल की जर्जर हालत - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को हरड़िया का निरीक्षण किया जाएगा। सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे। 
- अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed