फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से गिरी 'आफत': पलक झपकते दो मंजिला मकान मलबे में हुआ तब्दील, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

Fri, 29 Jul 2022 10:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Jul 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
big boulder fell on a house due to landslide in Dharchula of Pithoragarh
धारचूला में दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में धारचूला के एलाधार में हुए भूस्खलन से एक विशालकाय बोल्डर मल्ली बाजार में गिर गया। इस घटना में दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हालांकि इससे पहले ही यहां रहने वाले 14 परिवारों को दिन में शिफ्ट करने से जनहानि नहीं हुई। मकान के ध्वस्त होने से 60 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। मौके पर सेना, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत कार्य में जुटे हैं।

big boulder fell on a house due to landslide in Dharchula of Pithoragarh
मलबे के ढेर में तब्दील मकान - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से धारचूला-तवाघाट सड़क में एलाधार के पास भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर सड़क किनारे अटक गया था। इस बोल्डर के धारचूला की मल्ली बाजार के ठीक ऊपर होने से एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने 14 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे।

big boulder fell on a house due to landslide in Dharchula of Pithoragarh
बोल्डर गिरने से इलाके में मची अफरातफरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

खतरे को देखते हुए सभी परिवारों ने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली थी। शाम को सड़क किनारे अटका बोल्डर मल्ली बाजार में आ गिरा। इससे व्यवसायी ओपी वर्मा का 12 कमरों और दुकानों का दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
big boulder fell on a house due to landslide in Dharchula of Pithoragarh
मूसलाधार बारिश से हुआ भूस्खलन - फोटो : वीडियो ग्रैब

बोल्डर मकान पर गिरने से पूरे बाजार में धूल का गुबार फैल गया। वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेना की कुमाऊं स्काउट के लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गैरोला, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्रा, एसडीएम नंदन कुमार, कोतवाल केएस रावत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
big boulder fell on a house due to landslide in Dharchula of Pithoragarh
बोल्डर गिरने के बाद उठता धूल का गुबार - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दौरान मौके पर भीड़ को बमुश्किल नियंत्रित किया गया। बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। कुमाऊं स्काउट के 20 जवानों के अलावा एसडीआरएफ और पुलिस जवान मौके पर रेस्क्यू में जुटे हैं। बोल्डर और मलबे से कुछ अन्य मकानों के भी ध्वस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed