देहरादून की पुलिस लाइन में रविवार सुबह मैराथन आयोजित की गई। इस दौरान कैलाश खेर के गीतों पर युवा जमकर झूमें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ करने के साथ ही युवाओं को नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्ववान किया।
मौके पर मौजूद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता और सीएम के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ रन फॉर यूनिट व रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर हंस फाउंडेशन द्वारा मैराथन आयोजित की गई है। जिसमें 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है।
डीजीपी अशोक कुमार बताया कि 21 किमी में कुल 3,255 (3,027 पुरूष व 228 महिला), 10 किमी में कुल 5,100 (4,351 पुरूष व 749 महिला) प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है। मैराथन के साथ ही जागरूकता थीम पर तीन किमी की फन रन भी आयोजित की जा रही है।
मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को 29 अक्तूबर को पुलिस लाइन रेसकोर्स में सुबह 10:30 बजे से सायं छह बजे तक नंबर वितरित किए गए। बताया कि मैराथन में कई श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये और सांत्वना पुरस्कार दिए जएंगे।
2 of 6
देहरादून में मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
21 किमी एवं 10 किमी में सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क टाइमिंग चिप दी गई। 21 किमी फिनिश करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को और 10 किमी में टॉप 10 प्रतिभागियों को फिनिशर मैडल प्रदान किए जाएंगे।
3 of 6
मैराथन में सीएम धामी और डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून मैराथन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने कमर कसी है। आयोजन स्थल और मैराथन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी ने पुलिस अफसरों, कर्मियों की ब्रीफिंग में कई निर्देश दिए थे।
4 of 6
मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस बल सुबह छह बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस मुख्य मार्ग पर आने वाले लिंक मार्गों पर बैरियर लगाकर सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी वाहन व पशु मैराथन के दौरान मुख्य मार्ग पर न आने पाएं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनाव प्रचार को हवा देने आज हिमाचल जाएंगे सीएम धामी, बोले प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार
5 of 6
मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
मैराथन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन रेसकोर्स को पांच जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें एक एसपी, पांच सीओ, छह इंस्पेक्टर, 28 दरोगा, आठ महिला दरोगा, 11 हेड कांस्टेबल, 134 सिपाही और 40 महिला सिपाहियों को नियुक्त किया गया है।