फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए क्या है उत्तराखंड में अर्घ्य देने का शुभ समय

Sun, 30 Oct 2022 02:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Oct 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ पूजा - फोटो : amar ujala

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज रविवार को व्रती लोग डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे पहले दूसरे दिन छठ व्रती महिलाओं ने शाम को मिट्टी के चूल्हे पर खीर और पूरी का प्रसाद तैयार किया। पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही छठ व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निराहार व्रत भी शुरू हुआ।



शुक्रवार से नहाय-खाय से छठ पर्व की शुरुआत हुई थी। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक पंचमी यानी शनिवार को खरना मनाया गया। छठ व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रख शाम के समय सूर्य देवता और छठी मैया का पूजन करने के बाद आम की लकड़ी से चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर के साथ ही आटे की रोटी बनाई।

भगवान को भोग लगाने के बाद सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया। जो कि सप्तमी के दिन उदीयमान भास्कर देव को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। पूर्वांचल जनजागृति संस्था के संरक्षक कमलेश्वर मिश्रा ने बताया कि छठ के व्रत में सफाई और स्वच्छता का बहुत महत्व है।

Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पहले दिन नहाय-खाय जहां तन की स्वच्छता करता है। वहीं दूसरे दिन खरना में मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है। इसके बाद छठ के मूल पर्व षष्ठी का पूजन होता है और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनका आह्वान किया जाता है। खरना के दिन तन मन से शुद्ध होकर छठी मैया का प्रसाद बनाया जाता है। 
Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक रविवार को शाम 5:32 बजे सूर्यास्त का समय है। और सोमवार को सूर्योदय का समय 6:31 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लोक आस्था का महापर्व छठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भगवान सूर्य की पूजा के साथ-साथ नदियों और जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर भगवान सूर्य से प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें...Dehradun Marathon: कैलाश खेर के गीतों के साथ हुई दून की सुबह, फिर सड़कों पर दिखा उत्साह से भरपूर ये नजारा

विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today sandhya arghya shubh muhurat puja vidhi Timing in Uttarakhand news in hindi
छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को छठ पूजा पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed