इस त्योहारी वीकेंड में योगनगरी ऋषिकेश आपका इंतजार रही है। यहां की दिलकश वादियों और रोमांच के अनूठे एहसास के बीच आप काम की टेंशन को पूरी तरह से भूल जाएंगे। यहां कल कल बहती गंगा नदी के तीर पहाड़ों के मनोरम दृश्य आपकी आंखों और अंर्तमन को सुकून से भर देंगे। वहीं राफ्टिंग, जंगल कैंपिंग, बंजी जंपिंग और जिप लाइन के रोमांच से आप फिर से तरोताजा हो जाएंगे। योगनगरी में दशहरे, शनिवार और रविवार यह तीन दिन आपकी जीवन की अविस्मर्णीय याद बन जाएगी। ऋषिकेश से सटे मुनिकीरेती के रेती क्षेत्र में क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी में आप राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं। क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी के राफ्टिंग ट्रैक नौ किलोमीटर लंबे हैं। यहां करीब 300 कंपनियां राफ्टिंग का संचालन कर रहीं हैं। इसके अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर कौड़ियाला (35 किलोमीटर), मरीन (25 किलोमीटर) और शिवपुरी 15 किलोमीटर के ट्रैक भी खुल जाएंगे।
उत्तराखंड: ऋषिकेश में त्योहारी वीकेंड को बनाएं खास, मनोरम स्थलों के साथ रोमांच का उठाए लुत्फ, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन