देहरादून के सेलाकुई में खनन सामग्री से लदे डंपर ने मंगलवार की देर रात करीब 1:40 बजे सेलाकुई मुख्य बाजार में कंटेनर को टक्कर मार दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आने से शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज सिंघनीवाला के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र, डंपर चालक, हेल्पर और कंटेनर के चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
सड़क हादसे में मारे गए दोनों छात्र मनीष, विशाल और घायल छात्र प्रियांश रूम मेट थे। तीनों बायाखाला सेलाकुई में किराए में रह रहे थे। सभी शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बताया जा रहा है कि तीनों बीती मंगलवार की देर रात में सेलाकुई बाजार में टहलने निकले थे।
इंडस्ट्री एरिया होने के कारण बाजार में देर रात तक चाय आदि की दुकानें खुली रहती हैं। चाय पीने के बाद रात करीब 1:40 बजे तीनों कमरें की ओर लौट रहे थे। इस दौरान काल बने कंटेनर और डंपर ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें मनीष और विशाल मौत के गाल में समा गए, जबकि प्रियांश को चोटें आई। हादसा इतना भीषण था कि डंपर और कंटेनर के टकराने और फिर उनकी टक्कर से आम के भारीभरम पेड़ के धराशायी होने की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुल गई।
2 of 5
देहरादून में सड़क हादसे में गई छात्रों की जान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और स्थानीय लोगों राहत और बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रों में से एक का भाई भी उनके साथ रूम मेट था। उसके गहरी नींद में सोने के बाद ही तीनों छात्र चुपचाप सेलाकुई बाजार के लिए निकले थे। हादसे में घायल छात्र प्रियांश भी गहरे सदमे में है। उसके सिर पर चोटें आई हैं। उसका दून अस्पताल में उपचार भर्ती किया गया है।
3 of 5
देहरादून में सड़क हादसे में गई छात्रों की जान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दुर्घटनाग्रस्त डंपर में फंसे चालक को बिजली के कटर और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं कंटेनर के नीचे फंसे छात्र के शव को भी निकालने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
4 of 5
देहरादून में सड़क हादसे में गई छात्रों की जान
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की मदद से सड़क किनारे गिरे आम के पेड़ को कटर की सहायता से काटकर यातायात को बहाल किया गया। सुबह होने पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया।
5 of 5
देहरादून में सड़क हादसे में गई छात्रों की जान
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी डिप्टी एसपी नीरज सेमवाल ने बताया कि खासकर रात के समय भारी वाहनों की गति पर अंकुल लगाने के लिए शहर में हाईवे पर तीन जगहों पर जिकजैक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन का सहयोग लेकर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। बाजार में हाईवे किनारे जर्जर हाल में खड़े पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग को लिखा जाएगा।