फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: तीन वाहनों को रौंदते हुए दूसरे ट्रक से जा टकराया ट्रक, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Wed, 10 Jan 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jan 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
major accident in rishikesh
दर्दनाक हासा - फोटो : ani
शहर में हीरालाल मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
major accident in rishikesh
accident
रेस्क्यू अभियान के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे हीरालाल मार्ग पर रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने पहले तिराहे पर रुके सूमो वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद आल्टो कार, स्कूटी और ट्रक को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर खड़ी एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
 
major accident in rishikesh
accident

भीषण हादसे में आल्टो कार सवार सिंचाई विभाग के बाबू रामरूप सिंह रावत (50) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश व स्कूटी सवार कुंदन शर्मा (28) पुत्र नीलसागर शर्मा निवासी सहरसा, बिहार हाल निवासी गौरव ट्रेडर्स, हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा सूमो सवार जितारी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और उज्जला देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी ग्राम नीर, तपोवन, टिहरी, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
major accident in rishikesh
accident
स्कूटी सवार सतीश कुमार पुत्र छम्मन सिंह निवासी हरिद्वार रोड, ऋषिकेश व मार्ग से पैदल जा रही जुनतारी देवी भी दुर्घटना  में घायल हो गई, जबकि सूमो सवार शीशपाल पुत्र महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी नीर गांव तपोवन को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 
विज्ञापन
major accident in rishikesh
accident
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो ट्रकों के बीच में फंसी कारों और स्कूटी से घायलों को निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एसपीए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed