फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने खोला राज, ऐसा होता तो बच जाती भाजपा के कार्यक्रम में जहर खाने वाले फरियादी की जान

Tue, 09 Jan 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
police told reason of fariyadi death in bjp public meeting dehradun
Prakash Pandey
बदकिस्मती से ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन पुलिस ने रिकॉर्ड तैयार किया है उसके बिनाह पर अगर ऐसा होता तो उसकी जान बच जाती।
police told reason of fariyadi death in bjp public meeting dehradun
prakash panday

ठेकेदारों पर फंसी 11 लाख रुपये की रकम मिल जाती तो यह अनहोनी टल सकती थी। पुलिस ने कारोबार, ऋण और बैंक खातों को लेकर पांडेय की जो कुंडली तैयार की है, उसमें यह तथ्य प्रमुखता से दिया गया है। पांडेय ने कर्ज के बोझ से खुद को उबारने की अंतिम सांस तक कोशिश की, मगर हर तरफ से निराशा मिली तो जीवन की अंतिम राह आसान लगी।


 

police told reason of fariyadi death in bjp public meeting dehradun
BJP

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय के भाजपा मुख्यालय पर छह जनवरी को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में सल्फास का सेवन करने के बाद से खुफिया तंत्र और पुलिस पांडेय की कुंडली तैयार करने में जुटी थी। पांडेय की काल डिटेल के माध्यम से उन लोगों से बात की गई, जिनसे आखिरी दौर में उन्होंने बातचीत की। बस कंडेक्टर से लेकर ट्रांसपोर्टर तक के पूरे सफर को खंगाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police told reason of fariyadi death in bjp public meeting dehradun
BJP

हल्द्वानी में किराए पर रहने वाले ट्रांसपोर्टर के दो ट्रक और दो डंपर थे, जो ऋण पर लिए गए थे। बैंक खातों के अलावा ऋण का पूरा हिसाब-किताब लगाया गया। जुलाई से पांडेय बैंकों की किश्त नहीं दे पा रहे थे। बड़ी बात यह है कि कारोबार में घाटे के साथ उनकी रकम भी फंस गई थी।

विज्ञापन
police told reason of fariyadi death in bjp public meeting dehradun
bjp

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक कंपनी पर उनकी तीन लाख रुपये और दूसरी पर करीब आठ लाख की रकम बकाया था, जो काफी दिनो से मिल नहीं पा रही थी। पांडेय ने कर्ज के बोझ से उबारने को पर्सनल ऋण लेने का भी प्रयास किया, मगर ऋण नहीं मिल पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed