फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ पूर्णिमा 2021: गंगा स्नान के लिए हरिद्वार के घाटों पर उमड़ी भीड़, तस्वीरें में देखें आस्था का सैलाब

Sat, 27 Feb 2021 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Feb 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Kumbh Mela: Magh Purnima Ganga Snan Today photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी। आज अब तक के सभी स्नानों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। आईजी कुंभ का दावा है कि शुक्रवार की देर रात तक तीन लाख के करीब श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच चुके थे। मेला क्षेत्र में कुंभ पुलिस ने 12 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्किंग बनाई हैं। स्नान को लेकर गंगा के प्रमुख घाटों के साथ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर कड़ी चौकसी रहेगी। खुफिया एजेंसियां भी पूरा दिन अलर्ट रहेंगी। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्नान के लिए उत्तर भारत के राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर जिला, मेला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। माघी पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदित होता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। शनिवार को होने वाले स्नान के लिए शुक्रवार रात से ही श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। पूर्णिमा की सुबह तड़के से हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर स्नान शुरू हो गया था। 



माघ पूर्णिमा 2021: कुंभ के दौरान पूर्णिमा पर 100 साल से पड़ रहा ये संयोग, इस बार भी खास होगा स्नान 

Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Kumbh Mela: Magh Purnima Ganga Snan Today photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
स्नान को लेकर कुंभ मेला पुलिस ने हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र को नौ जोन और 25 सेक्टरों में बांटा है। इनमें एक सेक्टर जीआरपी व यातायात का भी बनाया गया है।
 
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Kumbh Mela: Magh Purnima Ganga Snan Today photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक जोन में प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टरों में पुलिस उपाधीक्षक को नियुक्त किया गया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Kumbh Mela: Magh Purnima Ganga Snan Today photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा स्नान पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बॉर्डर एवं मेला क्षेत्र में कोरोना की रैंडम सैंपलिंग हो रही है। एंटीजन जांच के लिए पचास टीमें लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Kumbh Mela: Magh Purnima Ganga Snan Today photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
कोविड के नए स्ट्रेन से प्रभावित पांच राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर अधिक फोकस है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कोविड की 72 घंटे पहले कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने की अपील भी की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed