Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grand memorial built in memory of martyred Havildar

Dehradun News: बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह की स्मृति में बना भव्य स्मारक, प्रतिमा का अनावरण

Sat, 28 Nov 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 28 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Grand memorial built in memory of martyred Havildar
- वीर नारी विनीता बिष्ट सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने अर्पित किए पुष्प
विज्ञापन

- भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देगा स्मारक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय देकर सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान बचाने वाले बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह, अशोक चक्र (मरणोपरांत) की स्मृति में गजेंद्र विहार कॉलोनी में निर्मित भव्य स्मारक का अनावरण किया गया। इस दौरान बलिदानी की पत्नी वीरांगना नारी विनीता बिष्ट सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर डीएन जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल रवि नायर, मेजर जनरल आलोक जोशी सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और कॉलोनी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने बलिदानी हवलदार गजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। शीशे के आवरण में सुरक्षित प्रतिमा पर अंकित वाक्य 'अहमस्मि योधः न कदापि खंडित' उनके अदम्य शौर्य और अटूट संकल्प की याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और संस्थाओं के सहयोग से बना स्मारक
स्मारक को अल्प समय में भव्य स्वरूप देने के लिए गजेंद्र विहार के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक जोशी और सचिव एवं प्रबंधन समिति ने पैराशूट रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट, 10 पैरा (एसएफ), यशोदानंद कन्या आश्रय समिति और कॉलोनी के पूर्व सैनिकों का आभार जताया। इस दौरान कॉलोनी के पूर्व सैनिक कर्नल नरेश ने बलिदानी के सम्मान में स्वरचित कविता प्रस्तुत की। वक्ताओं ने कहा कि यह स्मारक केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देने वाला स्थल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed