फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021: इस साल नहीं आएंगे विदेशी साधक, कोविड टेस्ट अनिवार्य, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कराएंगी योग

Fri, 26 Feb 2021 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Foreigners will not Join Yoga Festival this year, covid test mandatory
योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग की गंगा बहेगी, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने जा रहा 29वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव इस बार बिना विदेशी साधकों के संपन्न होगा। अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं पूरी तरह से न खुलने के कारण इस बार विदेशी साधक महोत्सव में भाग नहीं ले पाएंगे। यही वजह है कि अब तक एक भी विदेशी साधक ने महोत्सव के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी साधक महोत्सव में शामिल होते थे।



शुक्रवार को जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार और अभिषेक आनंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बार योग महोत्सव में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन होगा। महोत्सव में अब तक करीब 306 साधकों ने पंजीकरण करा लिया है। महोत्सव में करीब 450 साधकों के आने की उम्मीद है। सात मार्च को महोत्सव में  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बतौर योगाचार्य शामिल होंगी। सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण व अन्य अतिथि करेंगे। हालांकि कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री से भी संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल, सरोज कुकरेती आदि शामिल थे। 

International Yoga Festival 2021: Foreigners will not Join Yoga Festival this year, covid test mandatory
जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में पत्रकार वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य
जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव में शामिल होने के लिए साधकों को आरटीपीसीआर की जांच के बाद निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप व कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन अनिवार्य है। 

International Yoga Festival 2021: Foreigners will not Join Yoga Festival this year, covid test mandatory
योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

साधकों के लिए महोत्सव में इतना रहेगा शुल्क
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए एक हजार रुपये और अन्य साधकों के लिए सात हजार रुपये साप्ताहिक शुल्क तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Foreigners will not Join Yoga Festival this year, covid test mandatory
योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव में यह होंगे शामिल
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में महेश तिवारी, ऊषा माता, बिन्नी कुमार, सुमित सेन, ग्रेंड मास्टर अक्षर, नवदीप जोशी, स्वामी परमानंद, गोपाल दास, रजनीश, रितेश मिश्रा, डा. अर्पिता नशेगी, शिवानी, पंकज भदोरिया, सदानंद महाराज, सुमित कुटानी, त्रिभुवन महाराज आदि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Foreigners will not Join Yoga Festival this year, covid test mandatory
मक्के की रोटी और साग - फोटो : फाइल फोटो

महोत्सव में पहाड़ी व्यंजनों का लेंगे स्वाद
जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित योग महोत्सव में साधक पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। साधकों को सुबह, दोपहर और रात्रि के भोजन में पहाड़ी व्यंजन जैसे लाल चावल, झंगोरे की खीर, चौसा, मंडुवे की रोटी, मक्के की रोटी, कंडाली का साग, कापली, कुलथ की दाल आदि परोसी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed