{"_id":"6b0ac5261bb4c1f3080699d0","slug":"road-in-poor-condition-residents-find-it-difficult-to-leave-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138941-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क बदहाल, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क बदहाल, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल
Sat, 28 Nov 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
- संतोषी माता मंदिर के पीछे पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के बाद भी नहीं बनी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। संतोषी माता मंदिर के पीछे वाली सड़क की हालत बदहाल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह खुदाई और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
नगर में चल रहे सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के कार्य के लिए सड़क की खोदाई कराई गई थी, लेकिन कार्य पूरा हो जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा। स्थानीय निवासी रमन अरोड़ा, मंगल रावत, राजेंद्र, अनिल रावत, साधू राम आदि ने बताया सड़क नहीं बनने से स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कंपनी को तत्काल सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। उधर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि निर्माण कंपनी को उन सभी स्थानों पर सड़क निर्माण कराने के लिए कहा जा रहा है, जहां सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।