फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक मेला: 90 फीट ऊंचा ध्वजदंड कंधों पर उठाकर पहुंची संगत, तस्वीरों में देखिए रोशनी में नहाया दरबार साहिब, उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 20 Mar 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Historical fair: Sangat reached Sri Darbar Sahib Dehradun Uttarakhand by lifting 90 feet high flag on shoulders, See Photos
दरबार साहिब - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु राम राय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारों के साथ 90 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड (नए श्री झंडे जी) को श्री दरबार साहिब लाया गया। उधर, देश-विदेश से हजारों की संख्या में संगत श्री दरबार साहिब पहुंचीं। 22 मार्च को श्री झंडा जी आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक झंडा जी मेला शुरू हो जाएगा।


सुबह साढ़े छह बजे संगतों के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में संगत ने अरदास पढ़ी और आठ बजे संगत ने नए ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब के लिए प्रस्थान किया। श्री दरबार साहिब परिसर में पहुंचते ही संगत ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। 

ये भी पढ़ें...मौसम ने ली करवट: मसूरी सहित पहाड़ों में झमाझम बारिश, तस्वीरों में देखिए वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने कैसे जमकर की मस्ती

श्रद्धा, उमंग, उल्लास और गुरु भक्ति के बीच श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग के प्रांगण में जैसे ही संगत ने नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया, पूरा क्षेत्र श्री गुरु राम राय महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज और श्री झंडे जी के जयकारों से गूंज उठा। एसजीआरआर, बाम्बे बाग, मातावाला बाग से सहारनपुर चौक होते हुए संगत नए ध्वज दण्ड को लेकर श्री दरबार साहिब पहुुंची। रास्ते भर में दूनवासियों ने संगत का व नए पवित्र ध्वजदण्ड का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
Historical fair: Sangat reached Sri Darbar Sahib Dehradun Uttarakhand by lifting 90 feet high flag on shoulders, See Photos
90 फीट ऊंचा ध्वजदंड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, 22 मार्च को होगा आरोहण,झंडा जी के लिए गिलाफ तैयार करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए शबील, पानी फल आदि लंगर की व्यवस्था की गई थी। साल के पेड़ की लकड़ी को नए श्री झंडे जी के लिए तैयार किया गया है। श्री झंडा जी मेला आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से दून पहुंच रहीं संगतों के स्वागत के लिए श्री दरबार साहिब की दीवारों पर आकर्षक पोस्टर बनाए गए हैं।
Historical fair: Sangat reached Sri Darbar Sahib Dehradun Uttarakhand by lifting 90 feet high flag on shoulders, See Photos
दरबार साहिब पहुंची संगतें - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल उत्तराखंड सहित आसपास के राज्यों से हजारों की संख्या में संगत श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्री झंडा मेला प्रेम, स्नेह सद्भाव, भाईचारा, मानवता, श्रद्धाभाव और आस्था से ओतप्रोत मेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Historical fair: Sangat reached Sri Darbar Sahib Dehradun Uttarakhand by lifting 90 feet high flag on shoulders, See Photos
दरबार साहिब पहुंची संगत - फोटो : अमर उजाला
इस मेले में सभी धर्मों से जुड़े लोग श्री गुरु राम राय महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झंडे जी मेले को पूरी आस्था व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
Historical fair: Sangat reached Sri Darbar Sahib Dehradun Uttarakhand by lifting 90 feet high flag on shoulders, See Photos
दरबार साहिब - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक श्री झंडे जी का 22 मार्च आरोहण किया जाएगा, जिसके साथ ही श्री झंडे जी मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कोरोना के चलते बीते दो साल से मेला धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुसार छोटे स्तर पर मनाया जा रहा था। इस बार कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद पूर्ण रूप से मेला आयोजन करने का फैसला लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed