{"_id":"5eb561288ebc3e9041594967","slug":"lockdown-3-0-many-people-doing-bone-immersion-in-haridwar-after-45-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: हरकी पैड़ी पर 45 दिन बाद टूटा सन्नाटा, घाटों पर पहुंचे लोगों ने कराया अस्थि विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: हरकी पैड़ी पर 45 दिन बाद टूटा सन्नाटा, घाटों पर पहुंचे लोगों ने कराया अस्थि विसर्जन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के कारण अस्थि विसर्जन पर लगी रोक हटने के बाद हरकी पैड़ी पर करीब डेढ़ महीने से पसरा सन्नाटा टूट गया। पहले दिन चार लोग अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों ने ब्रह्मकुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर अस्थियों का विसर्जन कराया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अस्थियों का विसर्जन करने के बाद विसर्जन करने वाले लोगों ने बहियों में अपने नाम भी दर्ज कराए। तीर्थ पुरोहित भी गंगा घाटों पर पहुंचे और मां गंगा की पूजा अर्चना की। मालूम हो कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 23 मार्च को प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन करने के बाद से ही हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर गंगा आरती को छोड़कर सभी कर्मकांड बंद हो गए थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती में भी गिनती के पुरोहित ही शामिल हो पाते थे। अस्थियां विसर्जन नहीं होने पर तमाम राज्यों से शिकायतें आ रही थीं। राज्य की सीमा से ही ऐसे लोगों को वापस भेजा जा रहा था। इसके बाद गंगा सभा और पुरोहितों ने सरकार से अस्थि विसर्जन करने को छूट देने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में अस्थि विसर्जन पर लगी रोक हटाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हरकी पैड़ी के अलावा कनखल स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर भी कई दिनों बाद कर्मकांड हुए। यहां भी दो परिवार अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां प्रवाहित करने आए। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि अस्थि विसर्जन के दौरान लॉकडाउन की सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अब देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के फोन पुरोहितों के पास आ रहे हैं। लोग प्रतिबंध हटने और हरिद्वार आने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सब कुछ पहले की की तरह सामान्य हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।