PICS: उत्तराखंड में तबाही मचाने को तैयार वरुणावत पर्वत!
12 साल बाद एक बार फिर उत्तरकाशी स्थित वरुणावत पर्वत में हुए भूस्खलन से जोशियाड़ा के लोगों के मन में तबाही का डर बैठ गया है। तस्वीरें...
PICS: उत्तराखंड में तबाही मचाने को तैयार वरुणावत पर्वत!
कुछ दिन पहले हुई बारिश से तांबाखानी वाले छोर पर सक्रिय हुए भूस्खलन ने नगरवासियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शनिवार (18 जुलाई) रात बारिश के साथ और रविवार को बिना बारिश के भी इस हिस्से में तेज आवाज के साथ भारी बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहा।
PICS: उत्तराखंड में तबाही मचाने को तैयार वरुणावत पर्वत!
रविवार को सुबह बारिश थमने के बाद भी यहां रुक-रुक कर बोल्डर गिरने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि फिलहाल भूस्खलन का मलबा पहाड़ी के बीच में ही रुकने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। भूस्खलन शीर्ष तक पहुंचने से यहां पूर्व में करीब 70 करोड़ रुपए लागत से हुए ट्रीटमेंट के कार्य पर पानी फिरने का संकट गहराता जा रहा है।
PICS: उत्तराखंड में तबाही मचाने को तैयार वरुणावत पर्वत!
काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के सिरहाने 90 डिग्री ढाल पर खड़ा वरुणावत पर्वत बीते 12 सालों से चर्चाओं में बना हुआ है। सितंबर 2003 में पहली बार यह तब चर्चा में आया, जब बिना बारिश के डेढ़ महीने तक इस पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने नगर में भारी तबाही मचाई थी।
PICS: उत्तराखंड में तबाही मचाने को तैयार वरुणावत पर्वत!
अब ट्रीटमेंट फेल होने के कारण वरुणावत फिर चर्चाओं में है। उत्तरकाशी वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर कुछ इस तरह भूस्खलन से टूट रहा ट्रीटमेंट वाला हिस्सा।