फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्सव और उल्लास: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...देवभूमि में ऐसे मना कान्हा का जन्मोत्सव, तस्वीरें

Mon, 26 Aug 2024 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 in Uttarakhand Dehradun Celebration News in Hindi Photos
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड का हर शहर इन भजनों की गूंज सुबह से आधी रात तक गूंजता रहा। देवभूमि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी रही। सुबह से शाम तक महिलाएं अपने लड्डू गोपाल को सजाती रहीं।



विभिन्न मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मंदिरों में भव्य प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ आतिशबाजी के साथ बधाई का दौर शुरू हो गया।

VIDEO : देहरादून में कान्हा के जन्म का उत्सव...हंसराज रघुवंशी के गीतों पर जमकर झूम भक्त

Krishna Janmashtami 2024 in Uttarakhand Dehradun Celebration News in Hindi Photos
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी भी यहां पहुंचे। पांडवाज बैंड और हंसराज रघुवंशी के गीतों पर भक्त जमकर झूमे।

Krishna Janmashtami 2024 in Uttarakhand Dehradun Celebration News in Hindi Photos
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

दून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। रात होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। यहां झांकियों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 in Uttarakhand Dehradun Celebration News in Hindi Photos
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

एक झांकी में उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाते भगवान कृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान जुनून डांस अकादमी के छोटे-छोटे बच्चों ने चलो वृंदावन धाम, वृज की छोरी आदि भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, संजय गर्ग, रजनीश यादव, प्रवीन बंसल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 in Uttarakhand Dehradun Celebration News in Hindi Photos
कृष्ण जन्माष्टमी पर झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला

बल्लूपुर रोड स्थित दीपलोक कॉलोनी के श्रीराम मंदिर में बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण किया और सुंदर प्रस्तुति दी। कैंट विधायक सविता कपूर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष आरके गुप्ता, सचिव अरविंद मित्तल, अनिल आनंद, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर के अंतर्गत मानस मंदिर में गायत्री मंत्र के बाद श्रीकृष्ण पर आधारित कहानी सुनाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed