केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक को 16 जून तक बढ़ा दिया है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले ही रोक लगी है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो गया है।
Kedarnath Yatra 2023: ऑफलाइन नए पंजीकरण पर 16 जून तक रोक, क्षमता से अधिक पहुंच रही थी श्रद्धालुओं की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे देखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने 16 जून तक ऑनलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही 10 जून तक ऑफलाइन पंजीकरण को बंद किया था।
अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ाकर 16 जून किया गया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है, उन्हें ही केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक सिर्फ केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण खुला है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने
अब तक चारधामों में पंजीकरण की स्थिति
धाम पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ 14,32,007
बदरीनाथ 13,15,646
गंगोत्री 7,85,399
यमुनोत्री 7,25,059
हेमकुंड साहिब 1,24,148