फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: पुरोला में 15 जून को महापंचायत का एलान, असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- तुरंत लगाई जाए रोक

Mon, 12 Jun 2023 03:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Purola incident Asaduddin Owaisi demanded to stop mahapanchayat on June 15 Twitter Trending
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

पुरोला प्रधान संगठन ने 26 मई को पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश करने के मामले के बाद उपजे विवाद पर अब 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान किया है। महापंचायत की घोषणा किए जाने के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। 





एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 15 जून को होने वाली महापंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतज़ाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन क़ायम हो।

उत्तरकाशी के पुरोला में एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा लड़की ले जाने के मामले में विवाद काफी बढ़ गया है। समुदाय विशेष के 12 लोग अब तक पुरोला में दुकानें खाली कर चुके हैं। अब 15 को महापंचायत की घोषणा की है। महापंचायत को विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गर्म हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर इस महापंचायत को रोकने की मांग की है। इसके अलावा सेव उत्तराखंड मुस्लिम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Uttarkashi Purola incident Asaduddin Owaisi demanded to stop mahapanchayat on June 15 Twitter Trending
पुरोला में दुकानें खाली करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं बवाल के चलते पुरोला छोड़ चुके भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि पुरोला में प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए अपशब्द बोले गए। जिसका पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के बाले खां सहित अशरफ और जावेद ने खंडन किया है।

Uttarkashi Purola incident Asaduddin Owaisi demanded to stop mahapanchayat on June 15 Twitter Trending
पुरोला में दुकानें खाली करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

मामले को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Purola incident Asaduddin Owaisi demanded to stop mahapanchayat on June 15 Twitter Trending
पुरोला में दुकान बंद - फोटो : अमर उजाला

पुरोला में नाबालिग को भगाने के बाद उपजे विवाद के बाद बड़कोट में करीब 12 भवन स्वामियों ने मौखिक तौर पर अपनी दुकानें छोड़ने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा नेताओं के गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर गरमाई सियासत, पूर्व सीएम के विरोध में उतरी कांग्रेस

 

विज्ञापन
Uttarkashi Purola incident Asaduddin Owaisi demanded to stop mahapanchayat on June 15 Twitter Trending
पुरोला में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

खमुंडी निवासी 45 वर्षीय प्रेमदास ने अपने रिश्तेदार भागदास के साथ मिलकर तहसील चौक में नाई की दुकान खोली है। वहीं गडोली निवासी प्रमोद कुमार ने भी नगरपालिका को पत्र लिखकर नगर में खाली दुकान में उन्हें सैलून की दुकान खोलने देने के लिए अनुमति मांगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed