फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: आज़ादी के रंग में रंगी देवभूमि, बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को दे डाली सलाह

Fri, 16 Aug 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
independence day 2019 uttarakhand celebration photos
राज्य भर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : amar ujala

आज पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सभी ने अपने-अपने तरीके से शहीदों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीँ बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को सलाह दे डाली।


 

independence day 2019 uttarakhand celebration photos

राजधानी  देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।
 

independence day 2019 uttarakhand celebration photos

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day 2019 uttarakhand celebration photos

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।
 

विज्ञापन
independence day 2019 uttarakhand celebration photos

देहरादून के राजभवन में गवर्नर बेबी रानी मौर्या, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और बीजेपी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed