फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी देखने की शौकीन हैं तो पढ़ लीजिए ये बड़ी खबर, ध्यान नहीं दिया तो होंगी परेशान

Thu, 24 Jan 2019 03:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jan 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
if you fond of watching TV than this news is for you
tv channel

एक फरवरी से टीवी चैनलों के लिए नए नियम लागू हो रहे हैं। इसके तहत पसंदीदा चैनलों का पैक खुद ग्राहक को तय करना होगा। यदि पसंदीदा चैनल नहीं चुन पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के साथ ही अन्य डीटीएच कंपनियों की वेबसाइट और केबल संचालकों से संपर्क कर आप पसंदीदा चैनल चुन सकते हैं। इससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि चैनल देखने के लिए प्रत्येक माह आपको कितना खर्च करना पड़ेगा? 


 

if you fond of watching TV than this news is for you
ट्राई

ग्राहक ट्राई की वेबसाइट एचटीटीपी://सीएचएएनएनईएल.टीआरएआई.जीओवी.इन/ पर जाकर अपना पैक खुद तैयार कर सकते हैं। ग्राहकों को चैनल के साथ ही पसंद के जॉनर, एचडी और एसडी के साथ ही अपनी भाषा की जानकारी भी देनी होगी। उसके बाद आपके पास हर चैनल की जानकारी आएगी। ग्राहक अपने पसंद के चैनलों की संख्या बढ़ा या घटा सकते हैं। इसके अलावा डिश टीवी, डी2एच, एयरटेल, टाटा स्काई आदि डीटीएच सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने भी अपनी वेबसाइट पर पसंदीदा चैनल और उसके भुगतान की सूची उपलब्ध करा दी है।

 

if you fond of watching TV than this news is for you
100 का नोट

ग्राहक उनकी वेबसाइट में जाकर चैनल चुन सकते हैं। हालांकि अधिकतर कंपनियों ने 130 रुपये मासिक किराये पर 100 फ्री टू एयर के साथ ही अन्य चैनल उपलब्ध करा रखे हैं। अन्य पसंदीदा चैनल के लिए अलग से भुगतान करना होगा। दूसरी ओर हर ब्रॉडकास्टर ने अपने चैनलों का अलग से बुके तैयार किया है। इनमें पे और एचडी चैनल भी शामिल हैं। स्टार प्लस, सोनी, जी, एंड टीवी, कलर्स आदि चैनल पे कैटेगिरी में आते हैं। अगर आप एसडी के साथ एचडी चैनल देखना चाहते हैं तो फिर उनका पैसा अलग से देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you fond of watching TV than this news is for you
डीटीएच टीवी

मौजूदा समय की बात करें तो डीटीएच ग्राहकों को अधिक भुगतान करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई ऐसे चैनलों का भी पैसा देना पड़ रहा है, जिन्हें वह नहीं देखते। लेकिन, ट्राई की नई योजना से ग्राहक कम धनराशि खर्च कर अपने पसंदीदा चैनलों को देख सकेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीआईएसएचटीवी.इन में लॉगइन करने के बाद एड ऑन डीटीएच पैकेज में जाइए। यहां स्टैंडर्ड डेफिनेशन पैक, आई डेफिनेशन पैक के साथ ही एड ऑन पैक का विकल्प है। बेस पैक में ग्राहक को 130 रुपये प्रति महीना देना होगा। इसमें 100 चैनल हैं। इस पर क्लिक करने के बाद कस्टमर को मोबाइल नंबर या वीसी नंबर दर्ज करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। उसके बाद ग्राहक संबंधित पैक के अलावा अपने मन पसंदीदा चैनल चुन सकेंगे। जिसका भुगतान उन्हें अलग से करना होगा। वहीं, एचडी के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा डिश टीवी ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800-258-3474, 1864-258-3474 पर भी संपर्क कर अपना पसंदीदा चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
if you fond of watching TV than this news is for you
tv channel

यदि आप डी2एच के ग्राहक हैं तो यहां भी 130 रुपये का बेसिक प्लान रखा गया है। जिसमें 100 चैनल फ्री होंगे। वहीं, अतिरिक्त चैनल देखने के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा। इसमें भी आपको डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डी2एच.कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सब्सक्रिप्शन प्लान में जाना होगा। जहां पसंदीदा चैनल के लिए तय किराये के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही कस्टमर केयर नंबर 9115691156 के जरिये भी अपना चैनल पैक तैयार करवा सकते हैं। टाटा स्काई के ग्राहक हैं तो डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टीएटीएएसकेवाई.कॉम पर जाएं। यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। उसके बाद चैनलों की सूची और उसके किराये की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। बेसिक प्लान के अतिरिक्त जितने भी चैनल ग्राहक चुनेंगे, उसका भुगतान करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed