पत्नी और सास से तंग आकर पति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को शव के पास से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिन्हें पढ़कर आंसू थमेंगे नहीं...
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के गार्ड ने आत्महत्या कर ली। उसका शव स्कूल के ही गार्ड रूम में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मौके से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं।
3 of 5
suicide
- फोटो : demo pic
सुसाइड नोट में गार्ड ने पत्नी, सास और मकान मालिक से तंग होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि पौड़ी हाल पता डिफेंस कॉलोनी निवासी संजू (30) पुत्र बुद्धि स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गार्ड था।
सिटी कंट्रोलरूम से शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के गार्ड ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को संजू का शव गार्ड रूम में पंखे से लटकता मिला।
5 of 5
पुलिस
- फोटो : file photo
पुलिस ने शव उतरवा कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 की टीम ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। संजू की दो साल पहले शादी हुई थी।