फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो भाइयों की दर्दनाक मौत: कार के अंदर दो दिन बंद रहे मासूम, सिकुड़ कर काले हो गए थे दोनों के फेफड़े 

Wed, 12 May 2021 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 May 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Two Minor Brother lungs shrunk And Become black After Stuck in car for two days
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में कार के अंदर दो मासूमों के शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में गम का माहौल है। वहीं, कार के अंदर दो दिनों तक बंद होने के कारण हरिद्वार निवासी चचेरे भाई अरहान और फरहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का राज नहीं खुल सका। इसलिए उनका विसरा प्रिजर्व कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अरहान व फरहान के फेफड़े सिकुड़ कर काले हो गए थे। वहीं शरीर पूरी तरह से खराब हो चुका था।



कार में हारी जिंदगी की जंग: घंटों मौत से लड़ते रहे दोनों मासूम भाई, दरवाजा नहीं खुलने से अंदर ही दब गई चीख-पुकार

दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार की देर आई थी। जिसमें बच्चों का गला दबाना, चोट मारना या कुछ जबरन खिलाने पिलाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के फेंफडे़ सिकुड़ने के चलते डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि संभवत: आक्सीजन न मिलने से उनकी मौत हुई है।

हरिद्वार: कार के अंदर मिले दो लापता बच्चों के शव, ईद से पहले बुझ गए सगे भाइयों के घरों के चिराग, मचा कोहराम, तस्वीरें...

रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

Haridwar News: Two Minor Brother lungs shrunk And Become black After Stuck in car for two days
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे अरहान (7) और फरहान (8) अचानक लापता हो गए थे। परिवारजनों ने आसपास लोगों की मदद से दोनों की काफी खोजबीन की।

Haridwar News: Two Minor Brother lungs shrunk And Become black After Stuck in car for two days
मृतक अरहान और फरहान - फोटो : अमर उजाला

दोनों के लापता होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बच्चे नहीं मिले। रविवार रात घर से करीब 50 मीटर दूर प्लाट में खड़ी एक पुरानी कार के अंदर से बच्चों के शव बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Two Minor Brother lungs shrunk And Become black After Stuck in car for two days
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शवों के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना था कि कार लंबे समय से खड़ी होने के कारण दरवाजों के लॉक में जंक लग गया था। जिससे दरवाजा जाम हो गया। बच्चों ने बाहर निकलने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी। 

विज्ञापन
Haridwar News: Two Minor Brother lungs shrunk And Become black After Stuck in car for two days
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शवों के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फैजान का बेटा फरहान सबसे बड़ा था। वहीं, कुरबान का बेटा अरहान तीसरे नंबर का था। मृतक अरहान के पिता कुरबान लकड़ी के ठेकेदार हैं। वह पेड़ काटने का ठेका लेते हैं। जबकि, फरहान के पिता फैजान का सलेमपुर चौक पर ही कबाड़ी का काम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed