{"_id":"609bcc998ebc3e8d927d5494","slug":"haridwar-news-two-minor-brother-lungs-shrunk-and-become-black-after-stuck-in-car-for-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की दर्दनाक मौत: कार के अंदर दो दिन बंद रहे मासूम, सिकुड़ कर काले हो गए थे दोनों के फेफड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों की दर्दनाक मौत: कार के अंदर दो दिन बंद रहे मासूम, सिकुड़ कर काले हो गए थे दोनों के फेफड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 May 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में कार के अंदर दो मासूमों के शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में गम का माहौल है। वहीं, कार के अंदर दो दिनों तक बंद होने के कारण हरिद्वार निवासी चचेरे भाई अरहान और फरहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का राज नहीं खुल सका। इसलिए उनका विसरा प्रिजर्व कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अरहान व फरहान के फेफड़े सिकुड़ कर काले हो गए थे। वहीं शरीर पूरी तरह से खराब हो चुका था।
दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार की देर आई थी। जिसमें बच्चों का गला दबाना, चोट मारना या कुछ जबरन खिलाने पिलाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के फेंफडे़ सिकुड़ने के चलते डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि संभवत: आक्सीजन न मिलने से उनकी मौत हुई है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
2 of 5
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे अरहान (7) और फरहान (8) अचानक लापता हो गए थे। परिवारजनों ने आसपास लोगों की मदद से दोनों की काफी खोजबीन की।
3 of 5
मृतक अरहान और फरहान
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के लापता होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बच्चे नहीं मिले। रविवार रात घर से करीब 50 मीटर दूर प्लाट में खड़ी एक पुरानी कार के अंदर से बच्चों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शवों के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि कार लंबे समय से खड़ी होने के कारण दरवाजों के लॉक में जंक लग गया था। जिससे दरवाजा जाम हो गया। बच्चों ने बाहर निकलने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में मिले दो लापता बच्चों के शवों के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फैजान का बेटा फरहान सबसे बड़ा था। वहीं, कुरबान का बेटा अरहान तीसरे नंबर का था। मृतक अरहान के पिता कुरबान लकड़ी के ठेकेदार हैं। वह पेड़ काटने का ठेका लेते हैं। जबकि, फरहान के पिता फैजान का सलेमपुर चौक पर ही कबाड़ी का काम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।