दशरथ पर्वत पर मंगलवार शाम बादल फटने से शांता गदेरा (नाला) उफान पर आ गया। जिससे देवप्रयाग बजार में तबाही मच गई। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
उत्तराखंड: देवप्रयाग में बादल फटने से मची तबाही, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, आईटीआई का भवन ध्वस्त
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: जहां रहती थी रौनक अब वहां लगे मलबे के ढेर, तस्वीरें बयां कर रहीं तबाही का मंजर...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद रहे। मंगलवार शाम बादल फटने से गदेरे के साथ आए पत्थर और मलबे ने यहां बीच बाजार में तबाही मचा दी थी।
पलभर में आईटीआई के भवन सहित लगभग 10 दुकानें ध्वस्त हो गईं थीं। नगर से बस अड्डे की ओर आने वाला रास्ता व पुलिया भी बह गई। गदेरे के उफान पर आते ही लोगों ने भागकर जान बचाई।