हरिद्वार महाकुंभ का पहला शाही स्नान गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर किया जा रहा है। यहां विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। हाईवे से हरकी पैड़ी तक भक्तों की भीड़ लगी रही। श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े के संतों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान कुछ संतों के हाथों में तिरंगा झंडा भी दिखाई दिया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत निरंजनी और आनंद आखड़ा के संतों के स्नान के बीच हरकी पैड़ी पर पहुंचे। उन्होंने संतों फूल बरसाए और उनका आशीर्वाद लिया।
महाशिवरात्रि 2021: भगवान शिव की पूजा का पर्व आज, तड़के से ही उत्तराखंड के मंदिरों में पहुंच रहे भक्त, तस्वीरें
दशनामी संन्यासी अखाड़ों के स्नान से पहले ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। पुलिस को हरकी पैड़ी से लेकर हाईवे तक भीड़ से जूझना पड़ रहा है। किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हुआ है। शाही स्नान के लिए उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पौड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक दसनामी सन्यासी अखाड़ों के साधु संत महामंडलेश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे।
2 of 8
महाकुंभ का पहला शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।
3 of 8
महाकुंभ का पहला शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगर के कई घाटों पर महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला बुधवार देर रात से जारी है।
4 of 8
महाकुंभ का पहला शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं देर रात से हाईवे जाम हैं और श्रद्धालु पैदल गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जबरदस्त भीड़ लगी है।
5 of 8
महाकुंभ का पहला शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
संतों से पहले श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।