{"_id":"6b02bb485ace6db1910d12a9","slug":"uttarakhand-bjp-to-hold-shakti-kendra-conventions-for-first-time-in-state-aims-to-connect-with-voters-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश
Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते नरेश बंसल और दिप्ती रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में भाजपा ने अब चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और दीप्ति रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटी इकाई को भी अभियान से जोड़ेगी। प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा। वहीं, जिले और मंडल स्तर पर कार्य समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
नरेश बंसल ने कहा कि सीएम धामी ने अपने लंबे कार्यकाल ने जनता के दिलों को छुआ है। धामी ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले सीएम हैं। कार्यसमिति ने झूठे नैरेटिव गढ़ने को लेकर निंदा की है। कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अर्थव्यवस्था में वृद्धि की है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से महिलाओं को मजबूती मिली है। पांच लाख रुपए तक का कर्ज शून्य ब्याज पर मिल रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
विज्ञापन
कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी की ओर बढ़ रहा है। चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आए है। केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रहार को लेकर कहा कि सरकार ने यूसीसी लागू किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया है। खेलों में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।
