Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Today Rajnath Singh Visit Friends Drown into ganga Seven Died in Accident

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती

Sun, 22 Nov 2026 05:52 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 05:52 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें चर्चा में रही। हरिद्वार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की बैठक में शामिल हुए। वहीं, गुजरात में हुए सड़क हादसे में कोटद्वार के सात लोगों की मौत हो गई। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Today Rajnath Singh Visit Friends Drown into ganga Seven Died in Accident
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, नौ मंत्र साधे
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश 

उत्तराखंड में भाजपा ने अब चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल और दीप्ति रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटी इकाई को भी अभियान से जोड़ेगी। प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा। वहीं, जिले और मंडल स्तर पर कार्य समिति की बैठक होगी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


गुजरात में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, उत्तराखंड के तीन परिवारों के सात लोगों की मौत 

गुजरात के कच्छ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। हादसे में गढ़वाल राइफल्स के नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई। वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता ने भी जान गंवा दी। हादसे में नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गोसाईं और मासूम बेटी वामिका की भी मौत हो गई। सौरभ सिंह नेगी का परिवार कोटद्वार के लालपुर में गढ़वाली टंकी के पास रहता था। राजेश सिंह रावत का परिवार सिमलचौड़ और नितिन गुसाईं का परिवार मोटाढाक में रहता है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक: बेटी के जन्मदिन पर गए थे गुजरात घूमने, लौटते समय हुआ हादसा, पलक झपकते ही सात जिंदगियां खत्म

Trending Videos

रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला की मौके पर मौत, चार घायल 
विकासखंड जखोली में मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह व बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में अन्य चार जिसमें दो की स्थिति गंभीर व दो को हल्की चोट आई हैं। उन्हें जखोली अस्पताल 108 के माध्यम से भेजा गया है व अन्य  अन्य लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

ऋषिकेश: जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी 

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक और युवती बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed