फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ मेला 2021: रथों पर सवार महिला महामंडलेश्वरों ने पेशवाई में लगाए चार चांद, शाही अंदाज देखने को उमड़ी भीड़, तस्वीरें...

Tue, 09 Mar 2021 12:48 PM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Mar 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Women Mahamandaleshwar drew attention in Peshwai photos
हरिद्वार में पेश्वाई में शामिल महिला महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धर्मनगरी हरिद्वार में निकाली श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में शामिल महिला महामंडलेश्वरों ने चार चांद लगा दिए। महिला महामंडलेश्वर रथों पर सवार होकर शाही अंदाज में शामिल रहीं। पेशवाई में उनके शिष्य भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई संदेशों के बोर्ड लेकर चलते नजर आए। महिला संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया।



यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें 

कनखल के दक्षश्वेर महादेव मंदिर के प्रांगण से सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने पेशवाई निकाली थी। इसमें संत-महंतों के साथ महिला महामंडलेश्वरों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें... अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : अखाड़ों ने महिलाओं को दिया बराबरी का दर्जा, 60 से अधिक महिला महामंडलेश्वर

पेशवाई में भी महिला दिवस की छाप रही। कई महिलाएं महिला दिवस के संदेश लिखे साइन बोर्ड लेकर चल रही थीं। कई वाहनों पर महिला दिवस की शुभकामना संदेश लिखे बोर्ड भी लगे थे। 

धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में महिला संतों की मौजूदगी देख दर्शन के लिए जबर्दस्त उत्साह रहा। कनखल की प्रेरणा ने बताया कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे वह धर्म का क्षेत्र ही क्यों न हो।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Women Mahamandaleshwar drew attention in Peshwai photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

महिला दिवस पर महिला संतों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। पेशवाई देखने आई जगजीतपुर की बबीता ने बताया कि आज पूूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है। धर्म के महापर्व में निकली पेशवाई में महिलाओं को भी धर्म के उच्च पदों पर आसीन देखकर महिला का सम्मान बढ़ रहा है। महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान के साथ पेशवाई में शामिल होने से समाज में अच्छा संदेश गया है। 

Haridwar Kumbh Mela 2021: Women Mahamandaleshwar drew attention in Peshwai photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : फाइल फोटो

पेशवाई में महामंडलेश्वर संतोषी पुरी (गीता भारती), महामंडलेश्वर स्वामी शारदा गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी राधिका, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी, महामंडलेश्वर सुमन भारती आदि महामंडलेश्वर शामिल रहीं। रथों पर सवार इन महामंडलेश्वरों के आसपास भी महिला अनुयायी खड़ी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Women Mahamandaleshwar drew attention in Peshwai photos
हरिद्वार में पेश्वाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई में उत्तराखंडी लोक नृत्य और गीतों की झांकी को शामिल किया। पेशवाई के दौरान कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी गीतों पर कलकारों की नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Women Mahamandaleshwar drew attention in Peshwai photos
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जूना और अग्नि अखाड़ा की पेशवाई में किन्नर पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हुए थे। कुंभनगरी के लोगों के जेहन में किन्नरों ने अमिट छाप छोड़ दी। किन्नरों को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। किन्नरों का राजशाही वैभव और श्रृंगार देखकर हर कोई हैरान रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed