{"_id":"6046fd7e8ebc3eda4d71a864","slug":"uttarakhand-weather-news-thick-blanket-of-snow-in-kedarnath-and-badrinath-awesome-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में चार तो बदरीनाथ में जमी सात फुट बर्फ, औली-मुनस्यारी की वादियां भी सफेद चादर में लिपटीं, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में चार तो बदरीनाथ में जमी सात फुट बर्फ, औली-मुनस्यारी की वादियां भी सफेद चादर में लिपटीं, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बीते दो दिन से मौसम खराब बना हुआ था। दो दिनों तक बदरीनाथ धाम सहित अन्य ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई, जिससे ठंड फिर से बढ़ गई है।
दो दिवसीय भ्रमण कर लौटे रुद्रप्रयाग के डीएम ने बताया कि केदारनाथ में करीब चार इंच बर्फ जमा है। वहीं, बदरीनाथ में सात इंच और औली में चार इंच ताजी बर्फ जमी है, जबकि हेमकुंड साहिब में करीब एक फुट बर्फ जमी है। यहां पहले से चार फुट बर्फ जमी हुई है।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजधानी दून समेत राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले चार दिन तक देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को भी राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे।
2 of 6
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक बारिश और बर्फबारी होती रही, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, चिनाप वैली, कुवारी पास, गोरसो, जोशीमठ की चोटी स्लीपिंग लेडी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए।
3 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बदरीनाथ के साथ ही केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय समेत घाटी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। केदारनाथ धाम में दिन में दो घंटे तक रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुनस्यारी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार रात से सोमवार तक जमकर हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज गरज और चमक के साथ बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ निचले इलाकों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
मुनस्यारी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, दारमा, व्यास और चौदास वैली में दो फुट तक हिमपात हुआ है। लास्पा में दो फुट बर्फबारी होने से बीआरओ को मुनस्यारी-मिलम सड़क बनाने में दिक्कत हो रही है। खलिया और भुजानी में कई पर्यटक भी बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।