फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें

Mon, 08 Mar 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Sri panchayati akhada Mahanarvani peshwai today
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में आयोजित हो रहे महाकुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई सोमवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। इसके बाद संतों ने भव्य पेशवाई के रूप में छावनी में प्रवेश किया।



हरिद्वार कुंभ मेला 2021: शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर संतों की नहीं होगी रैपिड जांच

पेशवाई दक्ष मंदिर से शुरू होकर श्रीयंत्र मंदिर, बूढ़ी माता तिराहा, संती कुंड, देशरक्षक औषधालय, कनखल थाना, सराफा बाजार, चौक बाजार, पहाड़ी बाजार होते हुए बंगाली मोड़ स्थित छावनी में जाकर संपन्न हुई।

भव्य रूप से निकाली जाने वाली पेशवाई में अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज के अखाड़े के 40 से अधिक महामंडलेश्वरों के अलावा बड़ी संख्या में नागा संन्यासी और संत महंत मौजूद हैं।

हरिद्वार कुंभ 2021ः हेली राइड सेवा से होंगे महाकुंभ के दर्शन, प्रदेश सरकार से मिली हरी झंडी

पेशवाई में श्रद्धालुओं को सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी तथा संत महापुरुषों के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। बता दें, अब तक पांच अखाड़ों की पेशवाई निकाल चुकी है। नौ मार्च को अटल अखाड़े की पेशवाई होगी। पे

हरिद्वार कुंभ 2021: इस संन्यासी की उम्र 55 साल, लंबाई 18 इंच और वजन 18 किलो, देखने वालों की लगी भीड़, तस्वीरें

जर्जर भवनों पर नहीं चढ़ने देंगे श्रद्धालुओं को 

Haridwar Kumbh Mela 2021: Sri panchayati akhada Mahanarvani peshwai today
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई पर बरसाए फलू - फोटो : अमर उजाला

आज पेशवाई के दौरान संतों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करवाई गई। वहीं पेशवाई के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी से सिंहद्वार फ्लाईओवर से भेजा जा रहा है। रुड़की लक्सर की और से आने वाले वाहनों को गायत्रीलोक से फ्लाईओवर पर भेजा जा रहा है।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Sri panchayati akhada Mahanarvani peshwai today
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

जहान्वीडेल से कनखल की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहे। छावनी की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया। लक्सर जाने वाले वाहनों को हरिलोक, सराय होते हुए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Sri panchayati akhada Mahanarvani peshwai today
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला क्षेत्र के जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। पेशवाई के दौरान ऐसे भवनों को नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। सभी भवनों को चिह्नित करके वहां पुलिस की तैनाती की जा रही है। मालूम हो कि पेशवाई देखने के लिए पुराने जर्जर भवनों पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Sri panchayati akhada Mahanarvani peshwai today
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों धर्मनगरी में कुंभ से पहले निकाली गई अखाड़ों की पेशवाई के दौरान सामने आया कि कई जर्जर भवनों की छतों पर लोग चढ़ गए थे। ऐसे भवनों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए मेला प्रशासन सतर्क हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed