फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : अखाड़ों ने महिलाओं को दिया बराबरी का दर्जा, 60 से अधिक महिला महामंडलेश्वर 

Mon, 08 Mar 2021 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Mar 2021 10:20 AM IST
सार

सनातन धर्म के प्रतीक अखाड़ों ने भी महिला सशक्तिकरण और सतत विकास की अवधारणा नया आयाम दिया। 

विज्ञापन
International Women's Day 2021 news: Akharas gave equal status to women
हरिद्वार में पेशवाई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सनातन धर्म के प्रतीक अखाड़ों ने भी महिला सशक्तिकरण और सतत विकास की अवधारणा नया आयाम दिया। अखाड़ों में महिला महामंडलेश्वर बनाने की रवायत श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा ने शुरू की थी।



यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ मेला 2021: शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर संतों की नहीं होगी रैपिड जांच

संतोष पुरी माता को सबसे पहली महामंडलेश्वर बनाया गया था। आज अखाड़ों की महिला महामंडलेश्वर बराबरी के दर्जे के साथ कुंभ का शाही स्नान करतीं हैं। सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार के लिए 13 अखाड़ों का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें...हरिद्वार कुंभ 2021: इस संन्यासी की उम्र 55 साल, लंबाई 18 इंच और वजन 18 किलो, देखने वालों की लगी भीड़, तस्वीरें

अखाड़ों में महामंडलेश्वर बनाए जाने की परंपरा काफी पुरानी है। महामंडलेश्वर सेवा कार्यों से धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। उल्लेखनीय कार्य करने वाले महामंडलेश्वरों को अखाड़ों की कार्यकारिणी और न्यायपालिका में भी स्थान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें...हरिद्वार कुंभ 2021ः हेली राइड सेवा से होंगे महाकुंभ के दर्शन, प्रदेश सरकार से मिली हरी झंडी

वहीं कुंभ मे आचार्य महामंडलेश्वर के बाद महामंडलेश्वर के स्नान की परंपरा है। पहले पुरुषों को ही महामंडलेश्वर बनाया जाता है। लेकिन बाद में अखाड़ों ने महिला को भी बराबरी दर्जा देने की एक सराहनीय शुरुआत की।

International Women's Day 2021 news: Akharas gave equal status to women
हरिद्वार में जूना, अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मौजूदा समय में 13 में से अधिकांश अखाड़ों में 60 से अधिक महिला महामंडलेश्वर हैं। इनमें से सबसे अधिक महामंडलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े में हैं।
 
International Women's Day 2021 news: Akharas gave equal status to women
हरिद्वर में निकली किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जूना अखाड़े ने किन्नर अखाड़े का अपना सहयोगी बनाकर भी समाज में एक अनुकरणीय पहल की थी। कुंभ के दौरान आचार्य महामंलेश्वरों के महिला महामंडलेश्वर भी स्नान करतीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2021 news: Akharas gave equal status to women
हरिद्वार में जूना की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं धार्मिक कार्यों, सेवा कार्यों के साथ राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन
International Women's Day 2021 news: Akharas gave equal status to women
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ये हैं कुछ प्रमुख महिला महामंडलेश्वर

- महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति (केंद्रीय मंत्री), श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा
- महामंडलेश्वर संतोषी माता, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी
- महामंडलेश्वर संतोष पुरी, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा
- महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरि, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा
- महामंडलेश्वर करुणा गिरि, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा
- महामंडलेश्वर जय अम्बे मां गिरि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा
- महामंडलेश्वर निर्भयानंद, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed