फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो हमेशा कहती थी कि 'मेरे न हुए तो मार डालूंगी', प्रेमी ने की बेवफाई तो इस खौफनाक तरीके से लिया बदला

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend Done Boyfriend Brutal Murder with her friend After Infidelity in Love haldwani
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार को चंदादेवी के पास व्यवसायी नाजिम खान की हत्या के आरोप में पुलिस ने नाजिम की प्रेमिका अमरीन और उसके दूसरे मित्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। राधेश्याम सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज का संविदा सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने शुक्रवार को राधेश्याम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खाली कारतूस, खून से सने कपड़े और बाइक बरामद कर ली है।

Girlfriend Done Boyfriend Brutal Murder with her friend After Infidelity in Love haldwani
- फोटो : अमर उजाला

इंदिरानगर निवासी व्यवसायी नाजिम अपनी प्रेमिका अमरीन से काफी मेलजोल रखता था। नाजिम ने उससे शादी करने का वादा किया था। अमरीन ने बताया कि वह नाजिम से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने वादा तोड़कर नवंबर में अन्य युवती से शादी कर ली। उसने पहले ही नाजिम से कहा था कि यदि दोनों की शादी नहीं हुई तो वह जहर खाकर जान दे देगी या उसे मार डालेगी। 

Girlfriend Done Boyfriend Brutal Murder with her friend After Infidelity in Love haldwani
- फोटो : अमर उजाला

वह गर्भपात भी करा चुकी थी। फिर भी नाजिम ने उसके साथ बेवफाई की। शादी होने के बाद नाजिम खान के रुख में काफी बदलाव हो गया। इस पर अमरीन ने नाजिम की दुकान पर हंगामा भी किया था, तब नाजिम ने उसे समझा दिया था। बेवफाई से आहत अमरीन ने तभी से उसे मारने के लिए षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। अमरीन की राधेश्याम से भी दोस्ती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Done Boyfriend Brutal Murder with her friend After Infidelity in Love haldwani
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को षड्यंत्र के तहत नाजिम के साथ वह चंदादेवी में पहुंची। नाजिम की हत्या के बाद उसने नाजिम के बड़े भाई वाजिद उर्फ राजू को फोन पर बताया कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है। योजना तय थी कि यदि नाजिम बच गया तो प्रेमिका उसका गला रेतकर मार डालेगी। इसी कारण वह घर से चाकू साथ लेकर चंदादेवी गई थी।

विज्ञापन
Girlfriend Done Boyfriend Brutal Murder with her friend After Infidelity in Love haldwani
- फोटो : अमर उजाला

अमरीन ने बताया कि नाजिम ही उसका खर्च उठाया करता था, लेकिन शादी के बाद उसने मुंह मोड़ लिया था। इस कारण वह नाजिम से नाराज थी। नाजिम ने ब्यूटीशियन के कार्य के लिए भी उसकी मदद की थी। आरोपी राधेश्याम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को नाजिम को गोली मारने के बाद अपनी बाइक से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। वहां से अपना बैग उठाकर घर गया। उसने खून से सने कपड़ों को बदला और नए कपड़े पहने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed