{"_id":"5e0f80e48ebc3e8820438b80","slug":"girlfriend-done-boyfriend-brutal-murder-with-her-friend-after-infidelity-in-haldwani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो हमेशा कहती थी कि 'मेरे न हुए तो मार डालूंगी', प्रेमी ने की बेवफाई तो इस खौफनाक तरीके से लिया बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वो हमेशा कहती थी कि 'मेरे न हुए तो मार डालूंगी', प्रेमी ने की बेवफाई तो इस खौफनाक तरीके से लिया बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार को चंदादेवी के पास व्यवसायी नाजिम खान की हत्या के आरोप में पुलिस ने नाजिम की प्रेमिका अमरीन और उसके दूसरे मित्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। राधेश्याम सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज का संविदा सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने शुक्रवार को राधेश्याम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खाली कारतूस, खून से सने कपड़े और बाइक बरामद कर ली है।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर निवासी व्यवसायी नाजिम अपनी प्रेमिका अमरीन से काफी मेलजोल रखता था। नाजिम ने उससे शादी करने का वादा किया था। अमरीन ने बताया कि वह नाजिम से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने वादा तोड़कर नवंबर में अन्य युवती से शादी कर ली। उसने पहले ही नाजिम से कहा था कि यदि दोनों की शादी नहीं हुई तो वह जहर खाकर जान दे देगी या उसे मार डालेगी।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वह गर्भपात भी करा चुकी थी। फिर भी नाजिम ने उसके साथ बेवफाई की। शादी होने के बाद नाजिम खान के रुख में काफी बदलाव हो गया। इस पर अमरीन ने नाजिम की दुकान पर हंगामा भी किया था, तब नाजिम ने उसे समझा दिया था। बेवफाई से आहत अमरीन ने तभी से उसे मारने के लिए षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। अमरीन की राधेश्याम से भी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को षड्यंत्र के तहत नाजिम के साथ वह चंदादेवी में पहुंची। नाजिम की हत्या के बाद उसने नाजिम के बड़े भाई वाजिद उर्फ राजू को फोन पर बताया कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है। योजना तय थी कि यदि नाजिम बच गया तो प्रेमिका उसका गला रेतकर मार डालेगी। इसी कारण वह घर से चाकू साथ लेकर चंदादेवी गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अमरीन ने बताया कि नाजिम ही उसका खर्च उठाया करता था, लेकिन शादी के बाद उसने मुंह मोड़ लिया था। इस कारण वह नाजिम से नाराज थी। नाजिम ने ब्यूटीशियन के कार्य के लिए भी उसकी मदद की थी। आरोपी राधेश्याम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को नाजिम को गोली मारने के बाद अपनी बाइक से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। वहां से अपना बैग उठाकर घर गया। उसने खून से सने कपड़ों को बदला और नए कपड़े पहने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।