फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: होमस्टे के कमरे में लटका मिला युवती का शव, हिरासत में लिए नौकर और मालिक....लोगों का हंगामा जारी

Sat, 02 Dec 2023 02:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Dec 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
Girl body found hanging in homestay room in Uttarkashi family members accused of murder uproar Uttarakhand
लोगों को हंगामा - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी संगमचट्टी क्षेत्र के कफलों गांव स्थित होम स्टे में युवती की संदिग्ध मौत मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में पहुंचकर लोग हंगामा कर रहे हैं। परिजन व ग्रामीण युवती की हत्या की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने शव उठाने से भी इनकार कर दिया।



शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पंचनामा व पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनौल गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी। सूचना पर मनेरी थाने से एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Girl body found hanging in homestay room in Uttarkashi family members accused of murder uproar Uttarakhand
परिजनों और लोगों का हंगामा - फोटो : amar ujala

पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि होमस्टे मालिक व उसके नौकर ने उनकी बेटी की सूचना पुलिस को तो दे दी, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। ग्रामीण मौके पर मीडिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

Girl body found hanging in homestay room in Uttarkashi family members accused of murder uproar Uttarakhand
उत्तरकाशी में लोगों को हंगामा - फोटो : amar ujala

परिजनों ने आरोप लगाया कि शव जिस रस्सी से लटका हुआ था वह कमजोर थी और अमृता के पैर भी जमीन को छू रहे थे। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए यहां फंदे लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कमरे में अमृता रहती थी, उसकी अंदर से कुंडी भी नहीं लगी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl body found hanging in homestay room in Uttarkashi family members accused of murder uproar Uttarakhand
लोगों का हंगामा - फोटो : amar ujala

सूचना पर दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद युवती के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीण राजेश चौहान, सहदेव रावत, देवेंद्र रावत, भागवत रावत व सतवीर रावत आदि ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

विज्ञापन
Girl body found hanging in homestay room in Uttarkashi family members accused of murder uproar Uttarakhand
अस्पताल में लोगों का हंगामा - फोटो : amar ujala

पुलिस ने घटना के समय होमस्टे में मौजूद वहां के मालिक व नौकर को हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने नौकर को मारने का भी प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहुंचे देहरादून, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश...पवित्र पुस्तक संविधान

प्रथमदृष्टया लग फंदे पर लटकने से युवती की मौत हुई है। विस्तृत जांच के लिए डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरोें व डीवीआर को कब्जे में ले रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएगा, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। -अनुज कुमार, सीओ उत्तरकाशी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed