फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां और बच्ची से हैवानियत: बाइक सवार ने महिला और कार सवारों ने दोनों से किया था दुष्कर्म, कार में लगा था ये झंडा

Fri, 01 Jul 2022 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। 
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Gang Rape In Roorkee woman and her six year old girl gang raped in car in roorkee
police, uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला से बाइक सवार आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद कार सवार चार लोग महिला और उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए और दोनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही मंगलौर बाईपास किनारे खेतों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार और कार सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक व कार बरामद कर ली है। साथ ही पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 



बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा थाना कलियर ने 24 जून की रात महिला व उसकी बेटी को रुड़की से कलियर छोड़ने की बात कही थी। वह दोनों को बाइक में बैठाकर सोलानी नदी पुल के पास एक सुनसान रास्ते में ले गया था, जहां उसने महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस बीच वहां से एक सफेद रंग की अल्टो कार निकली, जिसमें चार लोग सवार थे।

Gang Rape In Roorkee woman and her six year old girl gang raped in car in roorkee
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जबरन महिला और छह साल की बच्ची को कार में बैठा लिया था। इस पर किसी किसान संगठन का झंडा लगा था। इसके बाद वह महिला और बच्ची को कोर कॉलेज से मंगलौर बाईपास किनारे एक खेत में ले गए थे, जहां पर चारों ने महिला और बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों महिला व बच्ची को खेत में ही फेंककर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महक सिंह महिला और बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गया था। शिनाख्त होने के बाद उसको गिरफ्तार किया गया। उसने कार का नंबर पुलिस को बताया। नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि कार राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेलडा, थाना भोपा मुजफ्फरनगर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Gang Rape In Roorkee woman and her six year old girl gang raped in car in roorkee
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपी राजीव तोमर को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना में ग्राम बेल्डा निवासी सुबोध और साल्हापुर थाना देवबंद, सहारनपुर निवासी सोनू व जगदीश भी शामिल थे। पुलिस ने तीनों को सहारनपुर और मुफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पांचों ने वारदात को स्वीकारा है। घटना में प्रयुक्त बाइक और अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है। साथ ही पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gang Rape In Roorkee woman and her six year old girl gang raped in car in roorkee
rape demo - फोटो : अमर उजाला
बदहवास होने पर नहीं दे पाई सही जानकारी

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने महिला से जानकारी लेनी चाही तो वह बदहवास हालत में थी। महिला ने सोनू निवासी रुड़की का नाम बताया था। साथ ही महिला बार-बार कलियर से रुड़की आने की बात बता रही थी, जबकि वह घटना के समय रुड़की से कलियर जा रही थी। साथ ही महिला ने ही दुष्कर्म के घटनास्थल की जानकारी दी थी। वह सामूहिक दुष्कर्म के घटनास्थल की सही जानकारी नहीं दे पाई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामूहिक दुष्कर्म के घटनास्थल की सच्चाई का पता चल पाया है। 

विज्ञापन
Gang Rape In Roorkee woman and her six year old girl gang raped in car in roorkee
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
सौ से अधिक कैमरे खंगाले, टावर डंप का लिया सहारा

पुलिस और रुड़की सीआईयू की टीम ने घटनास्थल के खुलासे के लिए रुड़की और आसपास क्षेत्र में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। साथ ही घटनास्थल के आसपास मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने के लिए टावर डंप का सहारा लिया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम को डीआईजी की ओर से 50 हजार और उनकी ओर से 25 हजार इनाम की घोषणा की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed