फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन का कारनामा: दिन में पिंकी ने आकाश के साथ लिए फेरे, रात में किया ऐसा घिनौना काम, सुबह सब थे हक्के-बक्के

Fri, 01 Jul 2022 03:56 PM IST
रेनू सकलानी राजीव गुप्ता, अमर उजाला, देहरादून
राजीव गुप्ता, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Wedding, Bride ran away with the jewelry at night, family became victim of fraud on lines of film Dolly Ki Doli, See Photos
दिन में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
सोनम कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘डॉली की डोली’ की कहानी की तर्ज पर दून का एक परिवार भी ठगी का शिकार हो गया। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी हुई और रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम।


पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे दुल्हन कहां गई। वर्ष 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली खासी पसंद की गई थी। इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी। अपने गिरोह के साथ अमीर लोगों के साथ रिश्ता तय किया जाता है और रात में सारा सामान लेकर दुल्हन व उसके साथी भाग जाते हैं।

देहरादून में भी इसी तरह के एक गिरोह ने एक परिवार शिकार बना लिया। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां अमीर परिवार नहीं बल्कि एक मजदूरी करने वाले परिवार का जोड़ा हुआ धन ठगा गया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई।
Wedding, Bride ran away with the jewelry at night, family became victim of fraud on lines of film Dolly Ki Doli, See Photos
दिन में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
आकाश की बहन पूनम का कहना है कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लड़की का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।
Wedding, Bride ran away with the jewelry at night, family became victim of fraud on lines of film Dolly Ki Doli, See Photos
दिन में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम के समय दावत चली। आकाश मजदूरी करते हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो सभी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding, Bride ran away with the jewelry at night, family became victim of fraud on lines of film Dolly Ki Doli, See Photos
दिन में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। यहां लूट तो नहीं हुई पर वह परिवार का जोड़ा हुआ सारा धन लेकर दुल्हन चंपत हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ।

ये भी पढ़ें...धार्मिक यात्रा: पुण्य कमाने प्रयागराज, काशी और अयोध्या जाएंगे उत्तराखंड के निवासी, पढ़िए कैसे हो सकते हैं शामिल

 

विज्ञापन
Wedding, Bride ran away with the jewelry at night, family became victim of fraud on lines of film Dolly Ki Doli, See Photos
दिन में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। प्रेमनगर के प्रभारी एसओ कोमल रावत ने बताया कि पंडित ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह उन लोगों को बुलाने का प्रयास करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed