{"_id":"6aa988a25a8cb04b740aff2a","slug":"dehradun-97-lakh-swindled-by-setting-up-a-fake-owner-and-gifting-land-fir-registered-against-three-accused-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख; तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख; तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 15 Sep 2026 11:52 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:52 PM IST
सार
आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को संजय त्यागी और प्रशांत राजोरा ने जमीन के असली मालिक अनूप कुमार डोभाल की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को पेश किया। इस फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में धोखाधड़ी से गिफ्ट डीड करा दी।
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर किसी दूसरे को खड़ा किया और पीड़ित के पक्ष में उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) बना दिया। पीड़ित जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो असली मालिक के परिजनों ने विवाद हो गया। इसके बाद शिकायत के आधार पर अब राजपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि करन शर्मा वर्तमान में सहस्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में किशनपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर संजय त्यागी धोरण खास इलाके में 270 वर्गगज के एक प्लॉट का सौदा किया था। सौदा कुल 1.08 करोड़ रुपये में और जिसके करीब एक करोड़ रुपये शर्मा ने त्यागी के विभिन्न खातों में जमा करा दिए।
विज्ञापन
अलर्ट: सपनों का घर बनाने और कारोबार के लिए जमीन खरीदने से पहले सौ बार सोच लें, दून में जालसाज ऐसे हैं फंसा रहे
विज्ञापन
इनमें त्यागी के साथी प्रशांत राजोरा के खाते भी थे। आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को संजय त्यागी और प्रशांत राजोरा ने जमीन के असली मालिक अनूप कुमार डोभाल की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को पेश किया। इस फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में धोखाधड़ी से गिफ्ट डीड करा दी।
बाद में जब पीड़ित प्लॉट पर गए, तब असली मालिक के परिजनों से विवाद होने पर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद करन शर्मा ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजय ने 10 लाख रुपये लौटाए। शेष 97.82 लाख रुपये वापस करने से मुकर गया। आरोप है कि पैसे का दबाव बनाने पर संजय त्यागी ने खुद को दिल्ली के लोनी में हत्या के मामलों में शामिल और जमानत पर बताकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। राजपुर थाना पुलिस ने संजय त्यागी, प्रशांत राजोरा और फर्जी अनूप कुमार डोभाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।