फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Bike bike mechanic Murder Footage reveals accused shooters appeared to be young

बाइक मैकेनिक की हत्या: रंजिश या कोई और राज? फुटेज में आया सामने, कम उम्र के दिखे गोली चलाने वाले आरोपी

Tue, 15 Sep 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 15 Sep 2026 10:13 PM IST
सार

नकाबपोश दो युवक हैप्पी की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने आते ही देसी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी थी। दो गोली लगने से हैप्पी की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Haridwar Bike bike mechanic  Murder Footage reveals  accused shooters appeared to be young
हरिद्वार में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई और वजह, पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें गोली चलाने वाले आरोपी कम उम्र के नजर आ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश दो युवक हैप्पी की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने आते ही देसी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी थी। दो गोली लगने से हैप्पी की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई बार गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है और दो युवक मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून:  सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजा लिंक खोला, बैंक खाते से उड़ गए 1.11 लाख रुपये, सावधानी आपके लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में दिख रहे दोनों आरोपी बेहद कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में कम उम्र युवकों के गोली चलाने के पीछे क्या मंशा रही होगी अभी तक ये बात तो साफ नहीं हुई है। आरोपियों के हत्थे चढ़ने के बाद ही राज निकलकर सामने आएगा।

पुलिस उनकी पहचान और घटनास्थल तक पहुंचने से लेकर फरार होने तक के पूरे रास्ते की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के साथ तीसरे व्यक्ति के होने की बात भी सामने आई है, जिसने बाइक से उन्हें भागने में मदद की।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय हैं या वारदात को अंजाम देने के लिए बाहर से आए थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच चल रही है। मृतक और उसके परिचितों के बीच हाल के विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed