फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pithoragarh Medical College receives recognition for 50 MBBS seats order issued

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता; आदेश जारी

Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 100-100 सीटों का प्रस्ताव भेजा था। सुनवाई के बाद आयोग ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Pithoragarh Medical College receives recognition for 50 MBBS seats order issued
डॉक्टर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 100-100 सीटों का प्रस्ताव भेजा था। इस पर एनएमसी की टीम ने दोनों मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया। आयोग ने दोनों मेडिकल कॉलेजों में खामियां पाईं और मान्यता देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


किशाऊ बांध परियोजना: यूपी-उत्तराखंड समेत छह राज्यों के सीएम ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, अमित शाह रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने खामियों को दूर कर दोबारा से आयोग के समक्ष अपील दायर की। सुनवाई के बाद आयोग ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर खुशी जता बताया कि सरकार का प्रयास है कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी इसी सत्र से शुरू किया जाए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed