फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2021: आज घर-घर विराजमान हुए विघ्नहर्ता, तस्वीरों में देखें सबसे मनमोहक गणपति

Fri, 10 Sep 2021 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Sep 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021: watch most beautiful ganpati of dehradun and haridwar photos
- फोटो : अमर उजाला

विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता गणेश आज घर-घर और पंडालों में विराजमान हो गए। इसी के साथ 11 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार भी आयोजन सूक्ष्म रूप से किए जाएंगे। घरों व मंदिरों में गणपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   



गणेश चतुर्थी के अवसर पर अब राजधानी देहरादून और हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में लोग गणपति की पूजा-अर्चना और विसर्जन करते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से गणपति को सजाते-संवारते हैं। प्रेम से उनका श्रृंगार करते हैं।

इसी क्रम में अमर उजाला ने मेरे गणपति सबसे मनमोहक प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसके तहत घर में गणपति की स्थापना की है तो उनका एक फोटो खींचकर व्हाट्सएप करना था। फोटो गुरुवार को शाम पांच बजे से पहले भेजने थे। चुनिंदा फोटो को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया गया। 



हरिद्वार के महामाया गणपति संगठन हर साल अलग अंदाज से गणपति बनाते हैं। इस बार कोरोना वैक्सीनेशन की थीम देकर आयोजन को काफी सूक्ष्म रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें उन्होंने गणपति महाराज की सवारी मूषक को कोरोना  वैक्सीन लगवाते हुए दिखाया है।

ganesh chaturthi 2021: watch most beautiful ganpati of dehradun and haridwar photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं पिछले 17 साल से शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल लगाने वाली गणपति युवा सेवा समिति डांडीपुर मनुगंज में भी इस बार गणपति महोत्सव को लेकर पंडाल सजाया है।

ganesh chaturthi 2021: watch most beautiful ganpati of dehradun and haridwar photos
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, बीते वर्षों की तुलना में इस बार आयोजन उतना भव्य नहीं होगा, लेकिन सभी कार्यक्रम किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021: watch most beautiful ganpati of dehradun and haridwar photos
- फोटो : अमर उजाला

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद पूजा के स्थान और मंदिर को साफ कर लें। भगवान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित कर उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021: watch most beautiful ganpati of dehradun and haridwar photos
- फोटो : अमर उजाला

पूजा के लिए विघ्नहर्ता की प्रतिमा, जल कलश, पंचामृत, रोली, अक्षत, कलावा जनेऊ, इलाइची, नारियल, चांदी का वर्क, सुपारी, लौंग पंचमेवा, घी, कपूर, पूजा के लिए चौकी, लाल कपड़ा, गंगाजल पहले से इकट्ठा कर लीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed