फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: योगनगरी ऋषिकेश में चाइनीज फूड और फास्ट फूड पर भारी 63 साल पुरानी थाली, तस्वीरें...

Fri, 10 Sep 2021 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Sep 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: in rishikesh 63 year old plate beat Chinese and fast food
चोटीवाला - फोटो : अमर उजाला

समय के साथ योगनगरी में भी चाइनीज और फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। लेकिन स्वर्गाश्रम स्थित चोटीवाला होटल की उत्तर भारत की पारंपरिक थाली का लाजवाब स्वाद लोगों की जुबान से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ी संख्या में देश विदेश से सैलानी भोजन के लिए 63 साल पुराने होटल में पहुंचते हैं।



18 मार्च 1958 को स्वर्गाश्रम में दो भाई दिनेश अग्रवाल और शैलेश अग्रवाल ने चोटीवाला होटल खोला था। क्षेत्र में घूमने आ रहे लोगों को होटल में घर जैसा स्वाद की प्राथमिकता से साथ होटल शुरू किया गया था। होटल में लोगों को दाल, चावल, रोटी, फुल्का, सब्जी आदि का बेजोड़ स्वाद मिला। इसी स्वाद से होटल ने प्रसिद्धि हासिल की। करीब 37 साल बाद साल 1995 में दोनों भाई अलग-अलग हो गए।

आज स्वर्गाश्रम में चोटीवाला के नाम से दो होटल हैं। स्वर्गाश्रम के आसपास अब कई होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। यहां चाइनीज और फास्ट फूड परोसा जाता। लेकिन चोटीवाला होटल अब भी देश, विदेश के सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आर्कषक के केंद्र बना हुआ है। होटल की उत्तर भारत की थाली आज भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है।   

uttarakhand news: in rishikesh 63 year old plate beat Chinese and fast food
चोटीवाला - फोटो : अमर उजाला

चोटीवाला होटल के नाम से मशहूर होटल के मुख्य गेट पर एक चोटीवाला व्यक्ति बैठा रहता है। यह व्यक्ति मेकअप करने के साथ ही लंबी चोटी रखकर ग्राहकों का स्वागत करता है। इस व्यक्ति को मेकअप करने के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है।

uttarakhand news: in rishikesh 63 year old plate beat Chinese and fast food
चोटीवाला - फोटो : अमर उजाला

मेकअप के बाद यह व्यक्ति होटल के बाहर पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र बन जाता है। जो भी सैलानी और पर्यटक इस होटल के बाहर से गुजरते हैं वे चोटीवाले के साथ जमकर सेल्फी और फोटो खिंचवाते हैं। सुबह करीब 11.30 बजे से शाम 8 बजे तक यह व्यक्ति होटल के मुख्यद्वार पर बैठा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: in rishikesh 63 year old plate beat Chinese and fast food
चोटीवाला - फोटो : अमर उजाला

चोटीवाला होटल के कई क्लोन हो गए है। ऋषिकेश में ही चोटीवाला होटल दो हिस्सों बंट गया। हालांकि दोनों ही होटलों की गुणवत्ता एक जैसी है। वहीं हरिद्वार में भी चोटीवाला नाम से कई होटल हैं। लेकिन पर्यटक कहते हैं कि चोटीवाला की उत्तर भारत की मशहूर थाली जैसा स्वाद कहीं और नहीं मिलता है। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले चोटीवाला होटल स्वर्गाश्रम में ही खुला था। उन्होंने कहा होटल की कोई अन्य ब्रांच भी नहीं हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand news: in rishikesh 63 year old plate beat Chinese and fast food
चोटीवाला - फोटो : अमर उजाला

चोटीवाला होटल उत्तर भारत की स्पेशल थाली के लिए प्रसिद्ध है। यहां सैलानियों को सामान्य थाली 150 रुपये में परोसी जाती है। वहीं स्पेशल थाली के दाम 295 रुपये में है। स्पेशल दाल, चावल, सब्जी, रोटी, दही, कढ़ी सलाद आदि परोसा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed