यहां के डिग्री कॉलेज ऐसी सुविधा देने जा रहे हैं, जिसका फायदा उठाने के लिए स्टूडेंट्स रोजाना कॉलेज पहुंचेंगे।
{"_id":"5ad9885c4f1c1b58098b57bb","slug":"free-service-of-high-speed-internet-in-uttarakhand-degree-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में मिलेगी ऐसी सेवा कि रोजाना कॉलेज पहुंचेंगे स्टूडेंट्स, जानिए यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में मिलेगी ऐसी सेवा कि रोजाना कॉलेज पहुंचेंगे स्टूडेंट्स, जानिए यहां...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
Collage Students
- फोटो : File Photo
Internet Users
जी हां, आज के दौर में युवा इंटरनेट क्रांति के पीछे भाग रहा है। आजकल यूथ कई-कई घंटे इंटरनेट पर सर्फिंग करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों को हाईटेक सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।
internet speed
इसके लिए कॉलेजों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यह बात कही। विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों को हाईटेक बनाया जाएगा। इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhan singh rawat
- फोटो : amarujala
डिग्री कॉलेजों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने के लिए हाईस्पीड नेटवर्क की सुविधा स्थापित की जाएगी। उन्होंने सचिव सूचना प्रौद्योगिकी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर एक माह में इसे क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-लाईब्रेरी को सभी कालेजों में संचालित किया जाएगा। इससे राज्य के कालेज ई-लाईब्रेरी से एक-दूसरे से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
इसके साथ ही स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, वाइड बोर्ड प्रोजेक्टर आदि तमाम सुविधाओं को मिशन मोड में स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को ई-लर्निंग मॉड्यूल बनाने के निर्देश दिए। इस योजना को लागू करने के लिए डा. रचना नौटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया। बैठक में सचिव आरके सुधांशु, निदेशक रूसा डा. हर्षवंती बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।