{"_id":"5ab27c7a4f1c1b8e778b6cd9","slug":"drone-camera-drown-in-ganga-during-batti-gul-meter-chalu-shooting-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के दौरान हो गया कुछ ऐसा, कि गंगा में कूद पड़े टीम के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के दौरान हो गया कुछ ऐसा, कि गंगा में कूद पड़े टीम के लोग
Thu, 22 Mar 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishikesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश में बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के दौरान अचानक कुछ ऐसा हो गया कि, वहां टीम के लोग गंगा में कूद गए।
2 of 5
DRONE
तीर्थनगरी में स्वर्गाश्रम नावघाट पर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान ड्रोन कैमरे का संतुलन बिगड़ गया और कैमरा गंगा में समा गया। टीम के सदस्यों और अन्य तैराकों ने गंगा में कैमरे को काफी तलाश की, लेकिन ड्रोन कैमरे का कुछ पता नहीं चल सका।
3 of 5
batti gul meter chalu
बीते मंगलवार देर शाम स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट पर साधु-संतों से जुड़े दृश्यों के फिल्मांकन की तैयारियां की चल रही थीं। इसी बीच शूटिंग के दौरान ड्रोन कैमरे का संतुलन अचानक बिगड़ गया और ड्रोन कैमरा सीधे गंगा में गिर गया। आनन-फानन में फिल्म शूटिंग टीम के सदस्य कैमरे की तलाश में नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
batti gul meter chalu
इसके अलावा कैमरा ढूंढने के लिए तैराकों की भी मदद ली गई, लेकिन काफी देर की मशक्कत के बाद भी कैमरा नहीं मिला। इसके चलते शूटिंग प्रभावित रही। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि शूटिंग के दौरान ड्रोन कैमरे के गंगा में बहने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
5 of 5
batti gul meter chalu
मौके पर जल पुलिसकर्मी भेजे गए थे, लेकिन गंगा में पानी अधिक होने व बहाव तेज होने की वजह से कैमरे का कुछ पता नहीं लग सका। फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।