PICS: उत्तराखंड में जहर देकर मार दिए दर्जनों जंगली जानवर
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के हली गांव से होकर बहने वाली रामगाढ़ नदी में बुधवार की देर सायं दर्जनों वन्यजीवों के शव बरामद हुए हैं।
PICS: उत्तराखंड में जहर देकर मार दिए दर्जनों जंगली जानवर
आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपनी फसलों को बचाने के लिए काश्तकारों ने इन जंगली जानवरों को किसी खाद्य पदार्थ में जहर दिया होगा। जिसके चलते जंगली जानवर बेमौत मारे गए हैं।
PICS: उत्तराखंड में जहर देकर मार दिए दर्जनों जंगली जानवर
इनमें हिरन, घुरड़ और काकड़, बंदर और लंगूर शामिल हैं। नदी के पानी में जहरीला पदार्थ मिलने से सैकड़ों की संख्या में मछलियां भी मरी हैं। जंगली जानवरों के मरने की सूचना मिलने के बाद वन महकमे में खलबली मची है। विभाग ने देर सायं एक टीम जांच के लिए मौके पर भेज दी है।
PICS: उत्तराखंड में जहर देकर मार दिए दर्जनों जंगली जानवर
जानकारी के मुताबिक रामगाढ़ नदी में दर्जनों जंगली जानवरों के शव इधर-उधर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद अमर उजाला प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा तो वहां नदी के एक बड़े हिस्से में छोटी बड़ी मछलियां मरी हुईं थीं। यही नहीं नदी में घुरड़, काकड़, हिरन, बंदर और लंगूर आदि के भी शव पड़े हुए थे। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्र का कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
PICS: उत्तराखंड में जहर देकर मार दिए दर्जनों जंगली जानवर
अलबत्ता कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रामगाढ़ नदी के किनारे स्थित हली और इसके आसपास का क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है लेकिन पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दिन भर हाड़ तोड़ मेहनत के बाद जंगली जानवरों के आतंक के चलते काश्तकारों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।