फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2021: कपाट बंद होने से पहले 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा

Wed, 03 Nov 2021 06:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग 
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2021: Kedarnath Dham Decorated with 15 quintal Flowers Before Pm Modi Visit Photos
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर भगवान केदारनाथ के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे और अन्य फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट छह नवंबर को बंद हो रहे हैं। इससे पहले देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं। मंदिर के द्वार पर फूल मालाओं के साथ पीपल व आम की पत्तियों के बंदनवार लगाए गए हैं।



चारधाम यात्रा: दीपावली के लिए 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम, तस्वीरें

इससे मंदिर और भव्य लग रहा है। केदारनाथ में मौजूद यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। महालक्ष्मी पूजन पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव किया जाएगा। मंदिर के चारों तरफ घी के दिए जलाए जाएंगे। साथ ही चबूतरे से मंदिर परिसर व मंदिर तक भी रंग-बिरंगी रोशनी की जाएगी। 

पांच नवंबर को केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे खास आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

Diwali 2021: Kedarnath Dham Decorated with 15 quintal Flowers Before Pm Modi Visit Photos
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी किनारे आदिगुरु शंकराचार्य की कुटीर (समाधि स्थल) का निर्माण किया गया है। नवंबर 2019 में तीन चरणों में यह कार्य शुरू किया गया था। दो चरण का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि समाधि का निर्माण 36 मीटर गोलाकार में किया गया है जिसकी गहराई छह मीटर है।

Diwali 2021: Kedarnath Dham Decorated with 15 quintal Flowers Before Pm Modi Visit Photos
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

अब, समाधि तक प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग 3 मीटर चौड़े व 40 मीटर लंबे दो रास्तों का निर्माण किया जाना है। गौरतलब है कि 2013 की आपदा में केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य का समाधिस्थल और उनकी मूर्ति मंदाकिनी नदी के सैलाब में तबाह हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021: Kedarnath Dham Decorated with 15 quintal Flowers Before Pm Modi Visit Photos
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब ठंडा और गर्म पानी मिल सकेगा। पुनर्निर्माण कार्यों के तहत यहां वाटर एटीएम स्थापित किया जा रहा है जिसमें गर्म व ठंडे पानी की सप्लाई की सुविधा है। साथ ही केदारनाथ में स्थायी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही तीन लाख लीटर पानी के भंडारण की क्षमता का टैंक बनकर तैयार हो गया है। अधिकारियों के अनुसार वाटर एटीएम से एक घंटे में 500 लीटर व एक दिन में 12 हजार लीटर शुद्ध जलापूर्ति होगी। एक वाटर एटीएम की लागत 85 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Diwali 2021: Kedarnath Dham Decorated with 15 quintal Flowers Before Pm Modi Visit Photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

ये वाटर एटीएम सामुदायिक रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) हैं। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। अभी मंदिर क्षेत्र के बाहरी तरफ कार्य हो रहा है। मंदिर क्षेत्र व मंदिर मार्ग सहित आसपास के क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed