{"_id":"6b003d0c8c8dd7f7b6005a33","slug":"both-academics-and-administrative-tasks-affected-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138688-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रधानाध्यापक के बिना चल रहे 21 स्कूल, पढ़ाई के साथ प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रधानाध्यापक के बिना चल रहे 21 स्कूल, पढ़ाई के साथ प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित
Fri, 20 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
- विकासनगर ब्लॉक के 33 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से महज 12 में तैनात हैं प्रधानाध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विकासनगर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की कमी से विद्यालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ब्लॉक के 33 विद्यालयों में से केवल 12 में प्रधानाध्यापक तैनात हैं जबकि, 21 विद्यालयों में यह पद रिक्त है। ऐसे में इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ प्रशासनिक और विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्रधानाध्यापक विद्यालय की व्यवस्था संभालने के साथ शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, अनुशासन और अभिलेखों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके नहीं होने पर इन कामों का अतिरिक्त भार दूसरे शिक्षकों पर पड़ता है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने के साथ कार्यालय से जुड़े काम भी करने पड़ते हैं। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीवनगढ़, तिपरपुर, शीशमबाड़ा, चांदपुर, लक्ष्मीपुर, ढलानी, कुल्हाल, मटकमाजरी, टिमली और ढालीपुर समेत कुल 21 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। प्रधानाध्यापकों के अभाव में विभागीय सूचनाएं भेजने, बैठकों में शामिल होने, निरीक्षण संबंधी तैयारियां करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशानी होती है। विद्यालय में किसी जरूरी प्रशासनिक निर्णय, अवकाश व्यवस्था या अन्य समस्या के समाधान के लिए भी शिक्षकों को अतिरिक्त समन्वय करना पड़ता है। इसका असर विद्यालय की नियमित व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। शिक्षकों की अतिरिक्त जिम्मेदारी कम करने और विद्यालयों का कामकाज सुचारू रखने के लिए रिक्त पदों पर तैनाती जरूरी है।
प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार प्रधानाध्यापकों की तैनाती की जाएगी। - विनीता नेगी कठैत, खंड शिक्षा अधिकारी।